{"_id":"613a39ec8ebc3edadd1cb04d","slug":"effigy-burnt-in-protest-against-lathi-charge-on-farmers-rewari-news-rtk6234696190","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्य।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। गांव डहीना में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध जताया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
संगठन के जिला सचिव रामकुमार ने कहा कि 28 अगस्त को शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। जिसमें बहुत से किसानों को गंभीर चोटें आई और एक किसान सुशील काजल की मौत भी हो गई। किसानों ने लाठीचार्ज का खुला आदेश देने वाले एसडीएम को नौकरी से हटाने व उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, मृतक किसान के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा व एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और घायल किसानों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर सरकार को 6 सितंबर तक का समय दिया था। लेकिन सरकार ने कोई भी मांग पूरी नहीं की। इस अवसर पर विजय कुमार, राजबीर, लालसिंह रूपचंद देशराज व सुडांराम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।