फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   education, school, teacher,headmaster,salary,absent, Narnaul

हेड मास्टर के अलावा अनुपस्थित चल रहे दूसरे शिक्षक का भी वेतन रोका

Thu, 01 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 01 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
education, school, teacher,headmaster,salary,absent, Narnaul
स्कूल का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जेबीटी इंटर्न के सहारे स्कूल छोड़कर नानगवास प्राइमरी स्कूूल के शिक्षक बुधवार को गायब रहे। बीईओ बिजेंद्र सिंह श्योराण द्वारा स्कूल का औचक निरीक्षण करने के बाद यह मामला सामने आया। जेबीटी शिक्षकों ने छुट्टी पर होने की सूचना अपने अधिकारियों को देना भी उचित नहीं समझा। स्कूल के हेड टीचर सुदेश कुमार 14 दिन से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे शिक्षक मनोज कुमार भी दो दिन से अनुपस्थित हैं। बीईओ बुधवार को जब स्कूल पहुंचे तो पाया कि जेबीटी इंटर्न बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन दूसरे शिक्षक स्कूल में नहीं हैं। इस पर बीईओ ने कड़ा संज्ञान लेकर दोनों शिक्षकों की तनख्वाह रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। आगामी कार्यवाही के लिए मामला डीईओ के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन


31 छात्रों की लगी थी पूरी हाजिरी
बिना शिक्षकों के चल रहे स्कूल में हैरान करने वाला एक और मामला अधिकारियों की पकड़ में आया। बीईओ ने अपने निरीक्षण में पाया कि स्कूल में केवल आठ छात्र मौजूद हैं, लेकिन रजिस्टर में 31 छात्रों की हाजिरी दर्ज है। विभागीय अधिकारियों ने इस पर भी संज्ञान लिया। शिक्षक भले ही स्कूल में न रहें लेकिन छात्रों की हाजिरी पूरी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉयोमीट्रिक मशीन न होना बना वरदान
विभाग के द्वारा वैसे तो सरकारी स्कूलों में बॉयोमीट्रिक मशीन लगवा दी गई है। अभी तक प्राइमरी स्कूलों में बॉयोमीट्रिक मशीनें नहीं लगाई गई हैं। इसका फायदा प्राइमरी शिक्षक उठा रहे हैं। बॉयोमीट्रिक मशीन नहीं होने के कारण प्राइमरी अध्यापक आपसी सहमति से फरलो मार लेते हैं, इसकी भनक तक अधिकारियों को नहीं लग पाती।


कोट
नानगवास के प्राइमरी स्कूल का जब उन्होंने निरीक्षण किया तो स्कूल के दोनों अध्यापक अनुपस्थित थे। हेड टीचर 17 अगस्त से स्कूल नहीं आ रहा था जबकि मनोज कुमार दो दिन से स्कूल से अनुपस्थित थे। दोनों अध्यापकों की तनख्वाह रोक दी गई है। वहीं दोनों अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।   - बिजेंद्र सिंह श्योराण, बीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed