फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   education, school, student,rewari, teacher,villeger

शिक्षिका ने छात्रा को बेरहमी से पीटा

Tue, 30 Aug 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 30 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
education, school, student,rewari, teacher,villeger
छात्रा को बेरहमी से पीटने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांव भूडला में शिक्षिका पर आठवीं कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षिका को स्कूल में ही बंद कर दिया। छुट्टी के करीब दो घंटे बाद तक डीएसपी, तहसीलदार और शिक्षा महकमे के अधिकारी के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और शिक्षिका को छोड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शिक्षिका पर आए दिन स्कूली बच्चों से मारपीट, अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उसके तत्काल तबादले की मांग की है। वहीं स्कूल के स्टाफ ने भी इस बात की ताकीद की है। मामले में तहसीलदार ने शिक्षिका पर लगे आरोपों की जांच कराने और तबादले की मांग पर अधिकारियों से तत्काल बात करने का आश्वासन दिया है। डीएसपी सतपाल ने स्कूली बच्चों और स्टाफ के भी बयान करवाए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को गांव भूडला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा नरगिस बुखार के चलते स्कूल नहीं जा सकी। सोमवार को शिक्षिका सोनललता  ने स्कूल न आने के कारण को झूठा बताते हुए गलत आरोप लगाए। छात्रा ने मामले की जानकारी घर जाकर अपनी मां को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा की मां स्‍कूल पहुंची  और छात्रा को बुखार होने के बारे में शि‌क्षिका को जानकारी दी और चली गई। कुछ देर बाद टीचर ने नरगिस की कलाई पर कई डंडे मारे और उसे बैंच पर पटक कर और भी पिटाई की। मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई और उन्होंने टीचर को स्कूल में ही बंद कर गेट पर ताला जड़ दिया।

स्कूल में आकर सोने और सभी से अभद्रता के आरोप
तहसीलदार नौरंगराय और डीएसपी सतपाल के सामने स्कूल के हेड मास्टर राममेहर सिंह समेत अन्य स्टाफ ने बताया कि डेढ़ साल पहले ट्रांसफर होकर आने के बाद से ही शिक्षिका सोनललता छात्र-छात्राओं पर आरोप लगाती है। यही नहीं स्कूल में आने के बाद पढ़ाने की जगह आराम करती रहती है। मना करने पर स्कूल के सीनियर स्टाफ समेत ग्रामीणों से भी बहस कर फंसाने की धमकी देती रही है।

सीएम विंडो पर शिक्षिका के खिलाफ हो चुकी है शिकायत
टीचर प्रधान और सरपंच बलवंत ने बताया कि स्कूल के टाइम पर सोने और पढ़ाई न करने की शिकायत 6 अगस्त को सीएम विंडो पर भी दी जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका का स्कूल में रवैया बेहद खराब है। इस संबंध में पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत दी थी। तब डीईओ से भी टीचर ने अभद्रता की थी।

ग्रामीण कर रहे मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
सरपंच बलवंत और टीचर प्रधान नत्थूराम के अनुसार मौके पर पहुंचे प्रशासन ने टीचर का तबादला कराने का आश्वासन दिया है। लेकिन छात्रा को बेरहमी से पीटने के मामले में वे एमएलआर कटवाने के बाद मामला दर्ज करवाएंगे। साथ ही कहा कि अगर टीचर का मंगलवार को ही तबादला न हुआ तो सभी ग्रामीण एकजुट होकर टीचर का विरोध करने के लिए मजबूर होंगे।
---------
अभद्र है शिक्षिका, आरोप सही
छात्र-छात्राओं से अभद्रता करने और उन्हें आए दिन बिना किसी बात के पीटने के आरोप बिल्कुल सही हैं। टीचर सोनललता पिछले एक साल में कई बार स्टाफ के साथ भी बदतमीजी कर चुकी है।

-राममेहर सिंह, हेड मास्टर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय
-------
मामले की शिकायत मिलने के बाद स्कूल पहुंचकर ताला खुलवाया है। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और स्कूल स्टाफ के बयान भी ले लिए गए हैं। अधिकारियों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-नौरंगराय, तहसीलदार, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed