फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   education

गर्मियों की छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल जाने के लिए उत्साहित दिखे बच्चे

Tue, 09 Jul 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
education
गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद साईकिल पर स्कूल जाता छात्र। - फोटो : Rewari
गर्मी की लंबी छुट्टी के पहले दिन स्कूल जाने के लिए बच्चे खासे उत्साहित दिखे। हाथों में प्रोजेक्ट लिए बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल की ओर से भी पहले बच्चों के पहुंचने पर कहीं फूलों से स्वागत किया गया तो कहीं पर मुख्य गेट को सजाया गया था। बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे परिजन अपने बच्चों के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

आमतौर पर जून में गर्मी की छुट्टी होने के चलते सरकारी व गैर सरकारी स्कूल एक जुलाई से खुल जाते हैं। लेकिन इस बार गर्मी ज्यादा होने चलते शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टियों को सात जुलाई तक बढ़ा दिया गया था। ऐसे में बच्चों की छुट्टियां सात दिन और बढ़ गई थी। लेकन सोमवार जिला के सभी स्कूल खुले और बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ पाठशालाओं में पहुंचे।
विज्ञापन

बच्चों को दिए गए थे प्राकृतिक पानी के श्रोत बनाने के प्रोजेक्ट
अंधाधुंध भूजल दोहन से पानी कमी के मंडराते हुए खतरे से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के लिए इस बार स्कूलों की ओर से बच्चों को पानी के प्राकृतिक श्रोतों पर प्रोजेक्ट बनाने का काम दिया हुआ था। इसमें नदी, कुएं, समुंद्र व अन्य पानी के श्रोत शामिल थे। बच्चों ने भी गर्मी की छुट्टी में अपने प्रोजेक्ट पर अपने परिजनों के साथ काम किया था।

 एक माह की छुट्टियों के बाद स्कूल जाते बच्चें

एक माह की छुट्टियों के बाद स्कूल जाते बच्चें- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed