फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Education Minister launches Samutkarsh Project 4.0; Foundation awards scholarships to 101 meritorious students

Rewari News: शिक्षामंत्री ने किया समुत्कर्ष प्रोजेक्ट 4.0 का शुभारंभ, फाउंडेशन ने 101 मेधावियों को दी स्कॉलरशिप

Tue, 02 Dec 2025 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Education Minister launches Samutkarsh Project 4.0; Foundation awards scholarships to 101 meritorious students
फोटो संख्या:78- ककराला में ​स्थित निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित मेधावी विद्या​र्
कनीना। शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को कनीना क्षेत्र के गांव ककराला स्थित एसडी स्कूल में समुत्कर्ष प्रोजेक्ट 4.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के पूर्व महामंत्री महेश जोशी रहे। शिक्षा मंत्री ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

युवा एंड सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट आर्थिक व सामाजिक रूप से वंचित मेधावी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है। इस वर्ष समुत्कर्ष 4.0 के तहत 101 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि समुत्कर्ष प्रोजेक्ट अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, मानसिक एवं सामाजिक उत्थान का प्रभावी मॉडल है। यह पहल केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि व्यक्तित्व विकास, मूल्य आधारित प्रशिक्षण, कैरियर मार्गदर्शन, मेंटोरिंग और युवाओं में संवेदनशीलता बढ़ाने पर भी केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और ऐसे प्रोजेक्ट समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का जरिया बनते हैं। कार्यक्रम में कॅरिअर परामर्श एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन सत्र, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, समाज सेवा आधारित प्रकल्पों की प्रदर्शनी, समूह गीत और देशभक्ति नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने साहस, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा से संबंधित हर समस्या के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 2020 की नई शिक्षा नीति को हरियाणा ने शत प्रतिशत लागू किया है।
शिक्षक पॉलिसी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह पॉलिसी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की देन है और पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पॉलिसी में और सुधार किए गए हैं जिससे शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

इस मौके पर सीताराम यादव पूर्व विधायक अटेली, दयाराम यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, जितेंद्र सिंह एसडीएम कनीना, जगदेव यादव चेयरमैन एसडी ककराला, रमेश महलावत वाइस चेयरमैन पंचायत समिति कनीना, देवेंद्र सिंह यादव खातोद, हरपाल यादव मंडल अध्यक्ष भोजावास, अशोक पार्षद कादमा, राजू चेयरमैन, शमशेर सिंह अध्यक्ष, सुनील दत्त जिला शिक्षा अधिकारी, सत्यव्रत शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed