फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   drm, rewari, junction, order, toylet, led

डीआरएम ने किया रेवाड़ी जंक्शन के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण

Sat, 06 May 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 06 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
drm, rewari, junction, order, toylet, led
रेवाड़ी जंक्शन पर निरीक्षण करती डीआरएम सौम्या माथुर।
जयपुर मंडल की महाप्रबंधक (डीआरएम) ने शुक्रवार को रेवाड़ी जंक्शन का निरीक्षण किया। पद संभालने के बाद पहली बार रेवाड़ी आई डीआरएम ने जंक्शन के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। उन्होंने जहां कमी दिखी उन जगहों को ठीक करने के निर्देश रेलवे अधिकारियों को दिए। डीआरएम के आने की सूचना पर रेलवे अधिकारी पहले से ही मुस्तैद थे।
विज्ञापन

डीआरएम सौम्या माथुर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बरेली-भुज एक्सप्रेस से रेवाड़ी जंक्शन पहुंची। डीआरएम ने पार्सल कार्यालय, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, वीआईपी वेटिंग हॉल, दुर्घटना राहत गाड़ी, रेलवे ट्रैक्स एवं कैंटीन सहित जंक्शन का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआरएम ने सीएचआई (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक) कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इस दौरान सफाई कर्मियों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की रजिस्टर में प्रतिदिन उपस्थिति होनी चाहिए। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित कैंटीन संचालक से बात करने पर उसने बताया कि खाने की बहुत कम सेल होती है तो डीआरएम ने तपाक से जवाब दिया कि रेलवे को कोई पैसे यूं ही नहीं देता। इस पर कैंटीन संचालक बोला मैडम कोल्ड ड्रिंक और पानी बेचकर काम चला लेते हैं। इस अवसर पर डिप्टी एसएस राजेश भार्गव, सीएचआई प्रवेश कुमार, रमेश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


महीनों से बंद पड़े खुले शौचालय
डीआएम के आते ही महीनों से बंद पड़े प्लेटफॉर्म संख्या एक और 8 पर बने शौचालय खुल गए। डीआरएम ने कहा कि अब ये शौचालय नियमित रूप से खुलेंगे। रेलवे नियमों के अनुसार पे एंड यूज तथा किसी अन्य संस्था के माध्यम से इन शौचालयों का यात्रियों तक लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर बनेगा रैंप
माथुर ने कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर हैंडीकेप के लिए रैंप बनाया जाएगा। प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर जल्द ही लिफ्ट का काम शुरू होगा। रेलगाड़ियों में आए दिन हो रही चोरी, छीना-झपटी की घटनाओं को रोकने के लिए ट्रेन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। वहीं वाटर वेंडिंग मशीन भी आ गई है। लोकेशन देखकर इन्हें लगा दिया जाएगा।

अंडरपास का टेंडर निरस्त
पहले रेलवे ने डबल फाटक पर अंडरपास के लिए संयुक्त एस्टीमेट 10.5 करोड़ रुपये का जारी किया था। जिसके तहत रेलवे को अंडरपास का काम टेंडर आवंटित कर शुरू कराना था। अब योजना में बदलाव के चलते टेंडर निरस्त हो गया है। अब प्रदेश अप्रोच रोड (ढलान) काम करेगी। इसके बाद रेलवे पटरी के नीचे अंडरपास का काम शुरू करेगा।  


सही प्लेटफार्म नंबर दिखाएगा नोटिस बोर्ड
ट्रेनों के अनाउंसमेंट होने के बाद भी नोटिस बोर्ड पर वही पुराना प्लेटफॉर्म नंबर लिखा होने की शिकायत पर डीआरएम ने कहा कि इसे जल्दी ही ठीक किया जाएगा। वहीं ट्रेनों के लेटलतीफी से आने के सवाल पर कहा कि सभी गाड़ियों का सुगम आवागमन हमारी जिम्मेदारी है। यदि इस समस्या में इंटर डिवीजनल जैसी अड़चने हैं, तो उन्हें दूर कर यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed