फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drivers who avoided travelling on national Highway 48 tomorrow

कल राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यात्रा करने से बचें वाहन चालक

Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Drivers who avoided travelling on national Highway 48 tomorrow
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य यूनियनों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन

इस दौरान धरना प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 जयसिंहपुर खेडा बॉर्डर (दिल्ली-जयपुर) पर 27 सितंबर को यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए रेवाड़ी पुलिस ने सलाह जारी की है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे 27 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर) पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक यात्रा करने से बचें और अत्यधिक आवश्यक होने पर वाहन चालक दिए गए डायवर्ट रूट के अनुसार दिल्ली से जयपुर की यात्रा कर सकते हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा सहित अन्य किसान यूनियनों ने कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद कर रोष प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। कई दिनों से खेड़ा बॉर्डर पर किसानों ने धरना देकर जयपुर-दिल्ली राजमार्ग-48 बंद किया हुआ है तथा दिल्ली-जयपुर सर्विस लाइन चल रही है। रेवाड़ी जिले में भी भारत बंद को लेकर गांवों में कई जगह यूनियनों द्वारा छोटी-छोटी पंचायतें करके 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है और गंगायचा टोल प्लाजा को भी फ्री करने का आह्वान किया है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-48 जयसिहंपुरा खेड़ा बॉर्डर (दिल्ली-जयपुर) बाधित होने की आशंका है।
विज्ञापन

इस रूट कर कर सकते हैं इस्तेमाल
- दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन धारूहेड़ा के 75 फुटा रोड से होकर भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा, किशनगढ़-खैरथल, ततारपुर चौराहा होते हुए कोटपूतली में एनएच-48 पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन गढी बोलनी/ कसोला चौक से एचपी पेट्रोल पंप के सामने से पुल के नीचे से गढ़ी बोलनी-कोटकासिम-किशनगढ़-ततारपुर चौराहा से होते हुए कोटपूतली में एनएच-48 पर जा सकते हैं।
- दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन बनीपुर चौक से बावल-पावटी बांध शाहजहांपुर होकर एन.एच.-48 पर कोटपुतली-जयपुर की तरफ यात्रा कर सकते हैं।
- रेवाड़ी से जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन गढी बोलनी, कोटकासिम, खरथैल अलवर के रास्ते से जयपुर की यात्रा कर सकते हैं।
- रेवाड़ी से बहरोड, निमराणा जयपुर की यात्रा करने वाहन चालक कुंड मांढण के रास्ते से बहरोड, निमराणा जयपुर की सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं।
वर्जन
वाहन चालकों की सुविधा के लिए पांच रूट डायवर्ट किए गए हैं। वाहन चालकों को कोई परेशान नहीं हो, इसलिए पुलिस विभाग की ओर से सलाह जारी की गई है।
- अभिषेक जोरवाल, पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed