फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Draw drawn under Crop Residue Management Scheme

फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत निकाला गया ड्रा

Fri, 10 Sep 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Draw drawn under Crop Residue Management Scheme
फसल अवशेष प्रबंधन के तहत आयोजित ड्रा में भाग लेते डीडीपीओ एचपी बंसल। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी की अध्यक्षता में चयन ड्रा के जरिए किया गया।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके तहत जिले में व्यक्तिगत श्रेणी के लिए विभिन्न प्रकार के कुल 23 कृषि यंत्रों पर अनुदान देने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए कुल 40 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए थे। निर्धारित लक्ष्यों से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण लाभार्थियों का चयन ड्रा के जरिए डीडीपीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी ने किया। इस दौरान आवेदन करने वाले किसान भी उपस्थिति रहे। उप कृषि निदेशक डॉ. बलवंत सहारन ने बताया कि सभी चयनित किसानों को अपने सभी संबंधित दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में 16 सितंबर तक जमा कराने होंगे। यदि कोई किसान अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाता है तो उसके चयन को निरस्त करते हुए प्रतीक्षा सूची के लिए चयन किए गए आवेदकों को दस्तावेज जमा कराने का मौका दे दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. दीपक यादव, डॉ. कपूर सिंह, डॉ. जोगेंद्र सिंह, जगदीश परिहार, डॉ. दिनेश शर्मा, सुनील कुमार, जोगेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed