फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Doctors strike today, health services may be disrupted

डॉक्टरों की हड़ताल आज, स्वास्थ्य सेवाएं हो सकती हैं बाधित

Mon, 10 Jan 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Doctors strike today, health services may be disrupted
रेवाड़ी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (एचसीएमएस) के आह्वान पर मंगलवार को चिकित्सकों ने हड़ताल का एलान किया है। इससे सभी सरकारी अस्पतालों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार और प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार माही से मिलकर हड़ताल की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अनिल यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 14 जनवरी से ओपीडी, आपातकालीन सहित सभी प्रकार की सेवाएं बाधित रहेंगी। एसोसिएशन की मुख्य मांगों में स्पेशलिस्ट कैडर बनाकर सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी दूर करना, अधिक से अधिक सरकारी चिकित्सकों को स्नातकोत्तर पालिसी के तहत विशेषज्ञ का प्रशिक्षण देने तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती पर रोक लगाना आदि शामिल है। ज्ञापन सौंपने वाले चिकित्सकों को सिविल सर्जन ने समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कोरोना काल में जनहित में हड़ताल नहीं करने की अपील भी की। देर शाम तक अधिकारियों और चिकित्सकों के बीच विचार-विमर्श जारी था।
विज्ञापन

एसोसिएशन में 130 चिकित्सक शामिल
जिले में एचसीएमएस एसोसिएशन में 130 चिकित्सक शामिल हैं। जिला मुख्यालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवाएं ठप करने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में उपप्रधान डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. अभिषेक राव, डॉ. अविनाश, डॉ. जितेंद्र चौधरी के साथ अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed