फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District Police will conduct Pinkathon race on Women's Day

महिला दिवस पर जिला पुलिस कराएगी पिंकाथन दौड़

Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
District Police will conduct Pinkathon race on Women's Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला पुलिस पांच किलोमीटर लंबी पिंकाथन दौड़ करा रही है जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु की किशोरियां और महिलाएं, जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हों, वे भाग ले सकेंगी। सभी प्रतिभागी जूते पहनकर ही इस दौड़ में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागी बावल रोड स्थित आईओसी चौक से दौड़ शुरू होने से पहले इसमें शामिल होंगे तथा आईओसी चौक/हुडा चौक, राजेश पायलट चौक, कर्नल राव रामसिंह चौक, पोसवाल चौक, पंडित भगवत दयाल शर्मा चौक और राव अभय सिंह चौक से गुजर कर राव तुलाराम स्टेडियम के अंदर पहुंचेगी। दौड़ सुबह ठीक 8.00 बजे शुरू होगी। इसके दौरान पुलिस विभाग ऊपर दर्शाए गए मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रखेगा। इस अवधि में केवल राव तुलाराम स्टेडियम से हुड्डा चौक की ओर एक तरफ यातायात चलेगा। प्रतिभागी जब हुड्डा चौक पार करेंगी, उस दौरान बावल से रेवाड़ी की ओर आने वाले वाहनों को कुछ देर के लिए हुडा चौक पर ही रोक लिया जाएगा। इस दौड़ के लिए यातायात पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। प्रतिभागियों को मंगलवार की सुबह 7 बजे बावल रोड पर आईओसी चौक टी प्वाइंट पर पहुंचना होगा। इस दौड़ के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को राव तुलाराम स्टेडियम में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed