{"_id":"6a5a6d2799d3ee174507ba81","slug":"district-level-sports-competitions-will-begin-on-july-20-rewari-news-c-198-1-fth1001-242046-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से शुरू होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से शुरू होंगी
Fri, 17 Jul 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 20 से 25 जुलाई तक विभिन्न विद्यालयों और खेल मैदानों पर आयोजित की जाएंगी। इनमें 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताएं होंगी।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से शुरू होगी। हरिसिंह पब्लिक स्कूल में शतरंज, राव तुलाराम स्टेडियम में एथलेटिक्स, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल बीएमजी में बास्केटबॉल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में वॉलीबॉल, राज इंटरनेशनल स्कूल में योगासन तथा डीपीएस रेवाड़ी में स्केटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
21 जुलाई को बाबा मुरलीनाथ संस्था, मसानी में 14 वर्ष की कबड्डी तथा 17 व 19 वर्ष की खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी। 24 जुलाई को इसी स्थल पर 17 व 19 वर्ष की कबड्डी तथा 14 वर्ष की खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं भी 20 से 25 जुलाई तक चलेंगी। 20 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम में एथलेटिक्स, हैंडबॉल और मैदानी स्पर्धाएं, स्वरांजलि पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन तथा डीपीएस रेवाड़ी में 14 वर्ष वर्ग के क्रिकेट ट्रायल होंगे।
21 जुलाई को आरपीएस रेवाड़ी में स्केटिंग व वॉलीबॉल, जैन पब्लिक स्कूल में योगासन, राव तुलाराम स्टेडियम में फुटबॉल, हरिसिंह पब्लिक स्कूल में शतरंज तथा डीपीएस में 17 वर्ष वर्ग के क्रिकेट ट्रायल होंगे।
22 से 25 जुलाई तक होंगे ट्रायल और प्रतियोगिताएं
22 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास में कबड्डी व खो-खो, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में वॉलीबॉल, आरपीएस रेवाड़ी में बास्केटबॉल तथा डीपीएस में 19 वर्ष वर्ग के क्रिकेट ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। 23 जुलाई को भाड़ावास में खो-खो व कबड्डी तथा आरसी ग्रीनफील्ड स्कूल, बीकानेर में बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं होंगी। 24 जुलाई को आरPS रेवाड़ी में 17 वर्ष वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता और 25 जुलाई को मॉडल टाउन स्थित हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एथलेटिक्स की दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। सहायक शिक्षा खेल अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न होंगी। विद्यालय प्रभारियों को खिलाड़ियों के आयु प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्जन :
प्रतियोगिताएं विभिन्न राजकीय विद्यालयों और खेल स्टेडियमों में आयोजित की जाएंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 जुलाई से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा।-सुरेंद्र यादव,सहायक शिक्षा अधिकारी