{"_id":"6137aaaa8ebc3ea80a3d1295","slug":"distribute-plaque-and-flag-on-the-occasion-of-ten-signs-mahaparv-rewari-news-rtk6232757154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लक्षण महापर्व के उपलक्ष्य में पट्टिका और ध्वज बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लक्षण महापर्व के उपलक्ष्य में पट्टिका और ध्वज बांटे
विज्ञापन
जय जिनेंद्र की पट्टिया दिखातीं जैन समाज की महिलाएं।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के आगमन पर महिला जैन मिलन पारस द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर जैन परिवारों में जय जिनेंद्र की पट्टिका व जैन ध्वज वितरित किए गए। महिला जैन मिलन पारस की अध्यक्ष नीलू जैन ने नया मंदिर में 48 दीप प्रज्वलित कर श्री भक्ताम्बर विधान किया।
उन्होंने कहा कि दस लक्षण पर्व 10 से 19 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान तप, त्याग, विधान, नियम व पूजा पाठ करके कर्मों की निर्जरा की जाती है। आजकल की आधुनिकता में बच्चे और महिलाएं अपनी सभ्यता और संस्कार भूलते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दस लक्षण पर्व पर कई धार्मिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्षा नीलू जैन, उपाध्यक्ष अलका जैन, सचिव रूपम जैन, कोषाध्यक्ष स्वर्णलता जैन, सहसचिव निशा जैन आदि ने मिलकर त्याग और नियम की प्रतियोगिताएं महिलाओं व बच्चों के लिए रखी गईं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने वाली सभी महिलाओं व बच्चों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर समिति सदस्य सीमा जैन, सोनाली जैन, लवली जैन, चित्रा जैन, राखी जैन, बॉबी जैन, ज्योति जैन, सुचिता जैन, प्रीति जैन आदि उपस्थित थीं। नीलू जैन ने दस लक्षण पर्व को भक्ति व श्रद्धा से मनाने की अपील की।