{"_id":"627fe4758e93be5e0e12db52","slug":"dhakad-and-jai-will-enter-rewari-via-kund-rewari-news-rtk646653073","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंड के रास्ते रेवाड़ी में प्रवेश करेंगे धाकड़ और जय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंड के रास्ते रेवाड़ी में प्रवेश करेंगे धाकड़ और जय
विज्ञापन
19 मई को आयोजित खेलो इंडिया राहगीरी का मशाल उसी दिन नारनौल से कुंड के रास्ते रेवाड़ी में प्रवेश करेगा। दिन में 12 बजें कुंड पहुंचने पर वहां इसका स्वागत किया जाएगा। युवा इसको शहर के विभिन्न रोडों से घुमाते हुए राव तुलाराम स्टेडियम तक ले जाएंगे। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल रहेंगे। जिस गाड़ी से मशाल को लाया जाएगा उसी पर शुभंकर, धाकड़ जय व विजय भी रहेंगे। गाड़ी पर मशाल के तौर पर कई टार्च जलाए गए हैं। जिन रास्तों से यह होकर गुजरेगा वहां जाम न लगे इसका भी इंतजाम प्रशासन द्वारा किया गया।
अधिकारी ने बताया, खेलो इंडिया का मशाल नारनौल से चलकर दोपहर 12 बजे रेवाड़ी जिले में कुंड के रास्ते प्रवेश करेगा। कुंड पहुंचने पर सबसे पहले वहीं पर उसका स्वागत किया जाएगा। मशाल एक गाड़ी में होगा। मशाल के तौर पर पांच टार्च जलाए गए हैं। गाड़ी पर ही शुभंकर, धाकड़, जय व विजय भी होंगे। मशाल कुंड से निकलकर अग्रसेन चौक आएगा जहां पर उसका स्वागत किया जाएगा। वहां से मशाल को लेकर लोग लघु सचिवालय आएंगे। यहां पर भी उसका स्वागत किया जाएगा। उसके बाद राजीव चौक, हुड्डा चौक होते हुए शाम तीन बजे तक राव तुलाराम स्टेडियम पहुंचेगा। सचिवालय से उसकी अगुवाई व स्वागत करते हुए युवा उसे लेकर स्टेडियम पहुंचेंगे। मशाल के यहां पहुंचने की सारी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर कर ली गई है। रास्ते में कहीं कोई दिक्कत न हो इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है और इस बात संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर दिए गए हैं। इस बाबत अधिकारियों ने कहां रेवाड़ी के लिए 19 मई का यह दिन ऐतिहासिक होगा। इसको देखने के लिए जिले के लोग उतावले हैं। लोगों की भीड़ को कवर करने के लिए पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।