फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees performed Jalabhishek on the second Monday of Shravan month

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 02 Aug 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek on the second Monday of Shravan month
सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के ऐतिहासिक मोती चौक पर स्थित शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक घंटेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। श्रावण मास में यहां सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर में शहर से ही नहीं, बल्कि दूरदराज से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

श्रावण मास में हर साल मंदिर में कोई न कोई कार्यक्रम होते हैं। मगर कोरोना महामारी की वजह से इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं हो रहा है। लेकिन मंदिर कमेटी की ओर से यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है। श्रावण मास में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर का इतिहास पुरातत्व काल से बताया जाता है। मंदिर से जुड़े प्रबुद्धजनों का मानना है कि यहां खुदाई के दौरान भूमि से शिवलिंग निकला था। श्रद्धालुओं ने इसे यहीं स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। बताते हैं कि मंदिर में लोहे के जाल हुआ करते थे, जिनपर हजारों की संख्या में घंटे लगे थे। इस बजह से इस मंदिर का नाम घंटेश्वर मंदिर पड़ गया। शहर के मुख्य बाजार में स्थित इस मंदिर में श्रद्धालुओं की श्रद्धा व अटूट विश्वास है।
विज्ञापन

श्रावण के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
श्रावण मास दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सोमवार को विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के घंटेश्वर मंदिर, सेक्टर-1 स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर, बारा पत्थर स्थित भूतेश्वर मंदिर व अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके अलावा अधिकांश लोगों ने कोरोनाकाल के चलते घर पर ही रहकर पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed