फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotee taste annakute prashad

हजारों भक्तों ने चखा अन्नकूट का प्रसाद

Fri, 13 Nov 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 13 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
गोबर्धन पूजा पर बृहस्पतिवार को मंदिरों सहित अनेक जगहों पर अन्नकूट प्रसाद का भंडारा लगाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद चखा।
विज्ञापन


इसी के साथ औद्योगिक इकाइयों में भी विश्वकर्मा पूजन पर मशीनों व औजारों की पूजा की गई। गौरतलब है कि दीपावली से अगले दिन गोवर्धन व विश्वकर्मा पूजा की जाती है। इस दिन मंदिरों में मूंगदाल, कढ़ी व बाजरा व अन्य सब्जियों का प्रसाद बनाया जाता है।

जानकारी के अनुसार शहर के बारापत्थर मंदिर, ट्रॉमा सेंटर के समीप हनुमान मंदिर, अनाज मंडी, शक्ति नगर स्थित सैनी धर्मशाला व भलभद्र सराय स्थित अनेक मंदिरों व धर्मशालाओं में गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट प्रसाद का भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन


वहीं बारापत्थर मंदिर प्रबंधक कमेटी के सुभाष ने बताया कि इस बार मंदिर में छह सौ किलो दूध की खीर, दस बोरी बाजरा व इतनी ही संख्या  में  सब्जियों का प्रसाद बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मान्यता
जानकारों के अनुसार दीपावली पर मथुरा में कई दिनों से इंद्रदेवता बरसात कर रहे थे, बरसात इतनी तेज थी कि प्रत्येक जगह पानी-पानी ही नजर आ रहा था। इंद्रदेव मथुरावासियों से इसलिए अप्रसन्न थे, क्योंकि वह श्रीकृष्ण को भगवान मान रहे थे। इस पर ही इंद्रदेव ने वहां के निवासियों को सबक सिखाने के लिए मथुरा का जलमग्न कर दिया।

सभी मथुरावासी जान बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत के समीप आकर एकत्रित हो गए। लेकिन जब पानी वहां तक भी पहुंच गया तो नन्हे बालक श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को सात दिन पर उठाए रखा तथा मथुरावासियों की रक्षा की। तभी से लेकर आज तक पूरे उत्तर भारत में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है तथा छप्पन भोग का अन्नकूट का प्रसाद बनाया जाता है।
------------------
बाजरा व अन्य सब्जियां की नई फसल आने का भी है कारण
प्रतिवर्ष अन्नकुट का प्रसाद बनाने वाले लोगों का यह भी कहना है कि दीपावली के समय बाजरा, धान, मूंग व अन्य सब्जियों की फसल आती है, इसी के चलते दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर इन सभी का प्रसाद बनाकर अन्नकुट प्रसाद वितरण किया जाता है।


औद्योगिक इकाइयों व व्यापारियों ने की औजारों व मशीनों की पूजा
दीपावली के दुसरे दिन सभी औद्योगिक इकाईयों में विश्वकर्मा जी की पूजा की जाती है। सभी उद्योगपति व व्यापारी जो निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, इस दिन मशीनों की पूजा करते हैं। वहीं इसी के साथ सभी औद्योगिक इकाइयों में पूजा के साथ कार्य की भी छुट्टी रहती है। बृहस्पतिवार के दिन शहर के व्यापारियों ने अपनी प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed