फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Despite the administration's strictness, colonizers are still cutting colonies

Rewari News: प्रशासन की सख्ती के बाद भी काॅलोनाइजर काट रहे कॉलोनी

Sun, 07 Sep 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Despite the administration's strictness, colonizers are still cutting colonies
फोटो : 16 : फेज -3 के पास अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी। पाठक
गन्नौर। प्रशासन सख्ती और कार्रवाई के बाद भी कालोनाइजर खुलेआम प्लाॅट काटकर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विभागीय कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित होने के कारण कालोनाइजरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य भी जारी है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सोनीपत उपायुक्त सुशील सारवान ने गन्नौर के बड़ी, लल्हेड़ी, लड़सौली, बड़ौत और बेगा गांव का दौरा कर अवैध कालोनियों पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 गेट और फेज-3 के पास अवैध कालोनियां बेखौफ काटी जा रही हैं।
विज्ञापन

कालोनाइजर सस्ते दामों पर प्लाट बेचकर निकल जाते हैं, जबकि इन कालोनियों में सरकार की ओर से कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होती। जिस वजह से आम लोग परेशानी झेलते हैं और राजस्व विभाग को करोड़ों का नुकसान होता है। विभाग की ओर से अब तक नोटिस देने और खानापूर्ति जैसी कार्रवाई ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार अधिकारी अजमेर सिंह का कहना है कि अवैध काॅलोनियां काटने वालों को नोटिस भेजा जाता है और अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाते हैं। उपायुक्त के आदेश पर ऐसी काॅलोनियों की रजिस्ट्री रुकवा दी गई है। जल्द ही इनके खिलाफ केस दर्ज भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed