फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dengue outbreak will reduce with arrival of cold

Rewari News: ठंड आने पर कम होगा डेंगू का प्रकोप

Mon, 30 Sep 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak will reduce with arrival of cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में डेंगू-मलेरिया के मरीज लगातार मिल रहे हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 75 और मलेरिया पीडि़त मरीजों की संख्या पांच हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ठंड आने पर डेंगू का प्रकोप कम होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में जुलाई से अब तक 75 डेंगू और 5 मलेरिया के मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू के तीन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरकारी व निजी अस्पताल में भर्ती 9 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए खून के नमूने लिए जा रहे हैं। 54 नए सैंपल लिए गए है। अभी तक जिले में 2400 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले वर्ष से अभी तक यह आंकड़ा कम है, क्योंकि 2023 में 406 केस मिले थे। वहीं, रेवाड़ी शहर से सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिल रहे है। शहर में 32, गुरावड़ा में 12, मीरपुर में 10, बावल में 7 और खोल में 3 व नाहड़ में 2 डेंगू के मरीज पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed