फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dengue cases increased, fogging limited to affected areas only

Rewari News: डेंगू के मामले बढ़े, फाॅगिंग सिर्फ प्रभावित स्थानों तक सीमित

Sun, 14 Sep 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dengue cases increased, fogging limited to affected areas only
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सितंबर माह में डेंगू के मामलों में रोजाना इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू केस मिलने वाले स्थानों पर ही फाॅगिंग कराई जा रही है तथा शहर के वार्डों में फाॅगिंग कार्य बिल्कुल भी नहीं किया जा रहा है। 13 दिनों में ही डेंगू के 45 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले साल सितंबर माह में 53 मरीज ही मिले थे।
शहरी क्षेत्र में फाॅगिंग का कार्य नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। जिले में डेंगू पॉजिटिव के अभी 159 मरीज मिल चुके हैं। मलेरिया के 14 मरीज मिल चुके है। जिले में अभी तक शहर में 54, बावल सीएचसी में 36, मीरपुर सीएचसी में 14, खोल सीएचसी में 37, गुरावड़ा सीएचसी व नाहड़ सीएचसी के अर्न्तगत 8-8 डेंगू के मरीज मिल चुके है।
विज्ञापन

अब तक 2640 लोगों के ब्लड सेंपल लिए जा चुके है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में 48 व प्राइवेट अस्पताल में 8 सहित 56 लोगों के ब्लड सेंपल लिए गए। अस्पतालों में फिलहाल डेंगू के 10 मरीज एडमिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2301 लोगों को नोटिस दिए जा चुके
2024 सितंबर माह में 53, अक्तूबर में 173 व नवंबर माह में डेंगू के 154 मरीज मिलने से आंकड़ा 411 पर पहुंच गया था। अभी तक मिले डेंगू मरीजों में 133 की प्राइवेट व 24 मरीजों की सरकारी लैब से पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोर्स रिडक्शन एक्टीविटी के दौरान घरों में लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस भी दे रही है। अब तक लार्वा मिलने पर 2301 लोगों को नोटिस दिए जा चुके है। स्वास्थ्य विभाग की ब्रीडिंग चेकर टीम अब तक सोर्स रिडेक्शन एक्टिविटी के तहत 1832129 घरों में लार्वा की जांच कर चुकी है।


डेंगू व मलेरिया के लक्षण
मलेरिया इंस्पेक्टर बिरेन्द्र सिंह ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में काटता और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक-मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना डेंगू के लक्षण हैं। मलेरिया में मरीज के सिर दर्द होना, शरीर में कंपन, ठंड लगना, थकान, बुखार आना, उल्टी होना, जी मिचलना, चक्कर आना प्रमुख कारण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो अपना इलाज कराएं।

डेंगू व मलेरिया बीमारियों से बचाव के लिए घर में व आसपास साफ-सफाई रखें। ठहरे हुए पानी में काला तेल डाले। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी व पशुओें की खेल की सफाई करते रहे, जिससे मच्छर का लार्वा न पनप सके। डेंगू व मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवाईयां लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed