फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to start M.Com, memorandum submitted to the minister

एमकॉम शुरू कराने की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sun, 05 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand to start M.Com, memorandum submitted to the minister
सहकारिता मंत्री को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
बावल। राजकीय महाविद्यालय बावल के बीकॉम के विद्यार्थियों ने सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में एमकॉम शुरू कराने की मांग की। सहकारिता मंत्री ने विद्यार्थियों को अगले सत्र से कॉलेज में एमकॉम की पढ़ाई शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि बावल कॉलेज में आसपास के लगभग 50 गांवों के विद्यार्थी बीकॉम की पढ़ाई करने के लिए आते हैं। लेकिन बीकॉम के बाद उन्हें एमकॉम करने के लिए शहर या दूसरे जिलों में जाना पड़ता हैं। एमकॉम आसपास के कॉलेजों में न होने के कारण उन्हें परेशानियां उठानी पड़ती हैं। वहीं दूर कॉलेज होने के कारण बीकॉम के बाद पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। उनका कहना है कि अगर बावल कॉलेज में एमकॉम शुरू हो जाएगा तो आसपास के कई गांवों के विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। इस अवसर पर अजय, जोगेंद्र, भारत, प्रवीन, ईश्वर, दिपांशु, नीरज, अमित व पूजा सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed