फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to run buses again on old routes in Nahar

Rewari News: नाहड़ में पुराने रूटों पर फिर से बसें चलाने की मांग

Thu, 02 May 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to run buses again on old routes in Nahar
कोसली। गांव नाहड़ से बसें बंद होने के कारण ग्रामीणों और विद्यार्थियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नाहड़ खंड का सबसे बड़ा गांव है, जिसमें तहसील ब्लॉक ऑफिस, बीईओ ऑफिस, बीआरसी ऑफिस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पशु चिकित्सालय, पुलिस चौकी, बैंक, बिजली कार्यालय, वन विभाग, पटवार घर, सीडीपीओ ऑफिस स्कूल पोस्ट आफिस आदि कार्यालय हैं। इसमें सैंकड़ों कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए और विद्यार्थियों को स्कूल, कॉलेज आना जाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले नाहड़ से रोहतक, झज्जर, चण्डीगढ़, दादरी, भिवानी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल आदि शहरों के लिए सीधी बस सेवा थी्, जिसका कर्मचारी तथा विद्यार्थी लाभ उठा रहे थे। फिलहाल एक दो बसों को छोड़कर सभी रूटों की बसों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते ग्रामीणों खासकर महिलाओं और छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों के नाहड़ आगमन पर रिटायर्ड दरोगा सुरेश चंद्र शर्मा की अगुवाई में लोगों ने बस चलाने (पुराने रूटों को बहाल करने) के लिए ज्ञापन दिया गया था। इस पर जनप्रतिनिधियों के निर्देशानुसार केवल कोसली-कनीना मार्ग पर हरियाणा रोडवेज बस चलाई गई। पूर्व सरपंच प्रदीप शेखावत, ब्राह्मण वृहत सभा के पूर्व प्रधान डॉ. नरेश शर्मा, दरोगा बलबीर सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, रिटायर्ड डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र कौशिक, श्याम कुमार, महावीर सिंह, बिंदु शर्मा, मुकेश गर्ग, संजय शर्मा, मोहन गर्ग, संजय शास्त्री, पिंटू आदि ने प्रशासन से सभी रूटों पर बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
समाधान को लिए लिखा पत्र

शहीद और पूर्व सैनिक अर्द्धसैनिक कल्याण समिति नाहड़ के संयोजक डॉ. जय भगवान भारद्वाज ने भी कुछ समय पूर्व सरकार को पत्र लिखकर नाहड़ से सभी पुराने रूटों पर बसें चलाए जाने की अपील की थी, ताकि ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों खासकर छात्राओं की विकट समस्या का समाधान हो सके।


------

वर्जन

लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिन रूटों पर बसों की जरूरत होगी, उसके लिए मुख्यालय से बातचीत कर व्यवस्था बनाई जाएगी।-देवदत्त, महाप्रबंधक रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed