{"_id":"691235e0559d6cceba0aa279","slug":"demand-for-train-stoppage-at-sudharana-railway-station-intensifies-rewari-news-c-198-1-rew1001-228751-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुधराना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुधराना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग तेज
Tue, 11 Nov 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के ठहराव के लिए स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। रेवाड़ी-हिसार रेलखंड पर स्थित सुधराना रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के ठहराव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गाड़ी संख्या 14705 भिवानी से ढेहर के बालाजी और गाड़ी संख्या 14706 ढेहर के बालाजी से भिवानी का ठहराव सुधराना रेलवे स्टेशन पर किया जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि सुधराना स्टेशन से आसपास के 13 गांवों सुधराना, जुड्डी, लिलोढ़, गोरिया, झासवां कला, धनिरवास, ढाणा, साल्हावास, साल्हावास की ढाणी, नाहड़ और कोहारड़ सहित अन्य क्षेत्रों के लोग नियमित यात्रा करते हैं। पहले गाड़ी संख्या 14725 भिवानी-मथुरा का स्टेशन पर ठहराव होता था और यह सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर पहुंचती थी।
इस समय के कारण नौकरीपेशा लोग आसानी से रेवाड़ी, गुरूग्राम, जयपुर और दिल्ली जाने वाली गाड़ियों से जुड़ जाते थे। लेकिन 2022-23 में गाड़ी के समय में बदलाव किया गया और अब यह गाड़ी सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर पहुंचती है। वहीं, नई गाड़ी संख्या 14705 को चलाया गया, जिसका सुधराना स्टेशन पर ठहराव नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि इससे दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि 6 बजकर 45 मिनट से पहले कोई ट्रेन रेवाड़ी तक नहीं पहुंचती। इन गांवों के करीब 600 जवान सेना में, 250 जवान अर्धसैनिक बलों में, और 200 से अधिक दैनिक यात्री रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरूग्राम , दिल्ली, नारनौल, दादरी व भिवानी आदि शहरों में कार्यरत हैं। ऐसे में इस स्टेशन पर उक्त दोनों गाड़ियों का ठहराव अत्यंत आवश्यक है।
गाड़ियों का ठहराव शीघ्र बहाल किया जाए
ग्रामीणों ने कहा कि सुधराना स्टेशन एक ब्लॉक स्टेशन है, जहां 24 घंटे रेलवे स्टाफ ड्यूटी पर रहता है, इसके बावजूद यहां ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस स्टेशन पर गाड़ियों का ठहराव शीघ्र बहाल किया जाए ताकि ग्रामीणों, कर्मचारियों और सेवारत सैनिकों को राहत मिल सके। इस मौके पर रामचंद्र दहिया, श्यालू राम, अजीत सिंह, भगवान देव, महेंद्र सिंह, अनिल राजपूत, सुरेश, जगपाल व अन्य लोग मौजूद रहे।