फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for setting up medical care units in private institutions

Rewari News: निजी संस्थानों में मेडिकल केयर यूनिट स्थापित करने की मांग

Mon, 13 Jul 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for setting up medical care units in private institutions
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों के साथ बैठक करते लोक सेवा मंच के पदा
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को नारनौल रोड स्थित एक कॉलेज में नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों के साथ बैठक की। इस दौरान सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों में मेडिकल केयर यूनिट्स (फर्स्ट एड सेंटर) स्थापित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान, लोक सेवा मंच की कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और नंदलाल यादव ने प्रशिक्षणार्थियों से स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। युवाओं ने स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार की कमी, महंगाई और फर्स्ट एड नहीं मिलने से होने वाली मौतों पर चिंता जताई।
विज्ञापन

अशोक प्रधान ने कहा कि किसी भी हेल्थ इमरजेंसी में शुरुआती कुछ मिनट महत्वपूर्ण होते हैं। यदि मरीज को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल जाए तो अस्पताल पहुंचने से पहले होने वाली मौतों की आशंका कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, औद्योगिक इकाइयों, विश्वविद्यालयों, न्यायालयों, मॉल में मेडिकल केयर यूनिट स्थापित कर प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ नियुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हृदयाघात, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, चोट, बुखार, उल्टी, दस्त और चक्कर जैसी समस्याओं पर प्राथमिक उपचार जीवनरक्षक साबित हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed