फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for laying hockey astroturf accepted

Rewari News: हाॅकी एस्ट्रोटर्फ बिछाने की मांग स्वीकार

Fri, 09 May 2025 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for laying hockey astroturf accepted
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात कर अपनी मांग रखते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। विधायक अनिल यादव ने प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात कर गांव कंवाली के स्टेडियम में हाॅकी खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एस्ट्रो टर्फ बिछवाने का अनुरोध किया है। विधायक अनिल यादव ने चंडीगढ़ में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के आवास पर उनसे मुलाकात की और कंवाली स्टेडियम में हाॅकी एस्ट्रो टर्फ बिछवाने की गुजारिश की।
विज्ञापन

अनिल यादव ने बताया कि उनकी यह मांग स्वीकार कर ली गई है और जल्द कंवाली स्टेडियम में हाॅकी एस्ट्रो टर्फ बिछा दिया जाएगा। मंत्री गौरव गौतम ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। एस्ट्रो टर्फ के आने से गांव कंवाली व आसपास के हाॅकी खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

विधायक अनिल यादव ने खेल राज्य मंत्री को बताया कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस क्षेत्र में खेल सुविधाओं में इजाफा करने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी कोशिश है कि हलका के सभी ग्रामीण खेल स्टेडियमों में पर्याप्त खेल उपकरण तथा प्रशिक्षक खिलाड़ियों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed