{"_id":"6acd242d0c3cddf4fd0b3602","slug":"demand-for-flowers-rises-prices-surge-rewari-news-c-198-1-fth1001-247031-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फूलों की मांग बढ़ी, कीमतों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फूलों की मांग बढ़ी, कीमतों में उछाल
Mon, 12 Oct 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बावल रोड स्थित फूलों की दुकान पर फूलों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। नवरात्र में खपत बढ़ने से फूलों के दाम में तेजी भी आई है। मंदिरों में पूजा, घरों और दुकानों की सजावट के साथ वाहनों को सजाने के लिए लोग फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में गेंदे के फूल 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि गुलाब 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। गुलदावरी के फूलों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
नवरात्र के चलते फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। लोग पूजा के लिए फूलों और मालाओं के साथ घरों व दुकानों की सजावट के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। शुभ कार्यों और धार्मिक आयोजनों में फूलों की बढ़ती मांग का असर बाजार पर दिखाई दे रहा है।
इससे फूल विक्रेताओं के कारोबार में भी तेजी आई है। फूल विक्रेताओं के अनुसार, त्योहार के दौरान मांग बढ़ने से मंडी में फूलों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मांग के मुकाबले पर्याप्त फूल उपलब्ध नहीं होने से कीमतों में उछाल आया है। नवरात्र के दौरान फूलों की खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन
बावल रोड स्थित फूल विक्रेता मोहन ने बताया कि पिछले सप्ताह तक गुलाब के फूल 180 से 220 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, लेकिन अब इनके दाम बढ़कर 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
गेंदे के फूल 140 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। वहीं, चमेली के भाव में भी 35 से 40 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि मांग बनी रहने पर आने वाले दिनों में फूलों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक और बढ़ सकते हैं।
भाड़ावास क्षेत्र के फूल विक्रेता दीपक ने बताया कि मौसम की मार से कई बार फूलों की आपूर्ति प्रभावित होती है। मांग अधिक होने पर कीमतों में तेजी आती है। इस वर्ष बारिश और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण फूलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसका असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है।
फूल-- पिछले महीने का भाव- -वर्तमान भाव
गेंदा-- 100-- 120 प्रति किलो- - 140-- 150 प्रति किलो
कमल का फूल-- 12- 20 प्रति पीस- -15-- 25 प्रति पीस
रजनीगंधा-- 150-- 180 प्रति किलो- - 170-- 200 प्रति किलो
गुलाब-- 180-- 220 प्रति किलो- - 280-- 300 प्रति किलो
चमेली-- 250-- 280 प्रति किलो- - 280-- 320 प्रति किलो
मोगरा-- 300-- 350 प्रति किलो- - 330-- 380 प्रति किलो
विज्ञापन
नवरात्र के चलते फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। लोग पूजा के लिए फूलों और मालाओं के साथ घरों व दुकानों की सजावट के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। शुभ कार्यों और धार्मिक आयोजनों में फूलों की बढ़ती मांग का असर बाजार पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
इससे फूल विक्रेताओं के कारोबार में भी तेजी आई है। फूल विक्रेताओं के अनुसार, त्योहार के दौरान मांग बढ़ने से मंडी में फूलों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मांग के मुकाबले पर्याप्त फूल उपलब्ध नहीं होने से कीमतों में उछाल आया है। नवरात्र के दौरान फूलों की खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन
बावल रोड स्थित फूल विक्रेता मोहन ने बताया कि पिछले सप्ताह तक गुलाब के फूल 180 से 220 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, लेकिन अब इनके दाम बढ़कर 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
गेंदे के फूल 140 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। वहीं, चमेली के भाव में भी 35 से 40 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि मांग बनी रहने पर आने वाले दिनों में फूलों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक और बढ़ सकते हैं।
भाड़ावास क्षेत्र के फूल विक्रेता दीपक ने बताया कि मौसम की मार से कई बार फूलों की आपूर्ति प्रभावित होती है। मांग अधिक होने पर कीमतों में तेजी आती है। इस वर्ष बारिश और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण फूलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसका असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है।
फूल
गेंदा
कमल का फूल
रजनीगंधा
गुलाब
चमेली
मोगरा