फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Delhi-Rewari-Ringas train starts operating

Rewari News: दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन का संचालन शुरू

Mon, 01 Jun 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Rewari-Ringas train starts operating
रेवाड़ी स्टेशन से दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय मंत्री राव
रेवाड़ी। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। सोमवार को केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) व संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी स्टेशन से दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली मौजूद रहीं।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से रेवाड़ी, बावल और आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के रेल एवं आधारभूत ढांचे के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के शुभारंभ से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों के समय एवं संसाधनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेल सेवा के संचालन से दिल्ली, रेवाड़ी और रींगस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। वहीं खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा विशेष रूप से सुविधाजनक साबित होगी।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास योजना की रिपोर्ट रेलवे अधिकारियों से ली।
केंद्रीय मंत्री ने रेलवे अधिकारियों को सुझाव दिया कि रेवाड़ी पीतल की नगरी के साथ हेमू विक्रमादित्य व अमर शहीद राव तुलाराम की धरती है इसलिए रेलवे स्टेशन रेवाड़ी के इतिहास से जुड़े विषयों पर भी ध्यान देकर स्टेशन पर इस तरह की कलाकृति बनाई जाए ताकि यात्री रेवाड़ी के इतिहास से रूबरू हो सके।
रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, रेलवे अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ट्रेन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed