फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Delhi - Jaipur AC train will depart for

दिल्ली -जयपुर के लिए चलेगी एसी ट्रेन

Fri, 13 Jun 2014 01:17 AM IST
rewari
rewari Updated Fri, 13 Jun 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पैसेंजर ट्रेनों की परेशान करने वाली यात्रा से लोगों को निजात मिलने जा रही है। यात्री अब यहां से दिल्ली और जयपुर जाने वाले यात्री एसी ट्रेन में सफर का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


 रेलवे प्रशासन शुक्रवार से दिल्ली सराय रोहिल्ला से जयपुर के लिए नई वातानुकूलित ट्रेन की शुरूआत कर रहा है। ट्रेन सप्ताह में बृहस्पतिवार को छोड़कर छह दिन तक चलेगी और फिलहाल इसका संचालन 30 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन



ट्रेन प्रतिदिन दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 3 बजे रवाना होकर 3 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली कैंट, 3 बजकर 40 मिनट पर गुड़गांव, 4  बजकर 45 मिनट पर रेवाड़ी, 5 बजकर 23 मिनट पर खैरथल, 5 बजकर 44 मिनट पर अलवर, शाम 6 बजकर 37 मिनट पर बांदीकुई, 7 बजे दौसा, 7 बजकर 45 मिनट बजे गांधीनगर जयपुर और रात 8 बजकर 5 मिनट पर जयपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके अलावा जयपुर से प्रतिदिन सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर 8 बजकर 5 मिनट पर गांधीनगर जयपुर, 8 बजकर 47 मिनट पर दौसा, 9 बजकर 20 मिनट पर बांदीकुई, 10 बजकर 17 मिनट पर अलवर, 10 बजकर 39 मिनट पर खैरथल, 11 बजकर 38 मिनट पर रेवाड़ी, दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर गुड़गांव, 12 बजकर 52 मिनट पर दिल्ली कैंट और दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन एक फर्स्ट एसी के अलावा 7 डिब्बे वातानुकूलित चेयर कार होंगे जिनमें बैठने के लिए केवल सीट उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली-अलवर, गुड़गांव का किराया होगा 295 रुपये
यह ट्रेन पूर्णत: वातानुकूलित होगी और इसमें एसी चेयर कार का किराया दिल्ली से गुड़गांव और रेवाड़ी का किराया 295 रुपये होगा। इसी तरह रेवाड़ी से अलवर का किराया 295 रुपये और जयपुर का किराया 365 रुपये तय किया गया है। फर्स्ट एसी कोच में यह किराया 1185 रुपये होगा।


यदि इन इस ट्रेन के लिए तत्काल आरक्षण में 100 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा हालांकि पैसेंजर ट्रेन में रेवाड़ी से दिल्ली के बीच का किराया 21 और एक्सप्रेस में यह किराया 45 रुपये हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर के जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि यह ट्रेन गर्मियों में यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed