फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Delhi businessman killed in road accident

सड़क हादसे में दिल्ली के व्यापारी की मौत

Thu, 19 Jun 2014 01:16 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Thu, 19 Jun 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर गांव खरकड़ा के पास बुधवार तड़के दो कैंटरों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दिल्ली के एक व्यापारी की मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक और परिचालक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद जयपुर मार्ग पर आधा घंटे तक जाम लग गया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार दिल्ली के साउथ अनारकली एक्सटेंशन निवासी व्यापारी बहादुर सिंह दिल्ली से कुछ सामान लेकर कैंटर से जयपुर की ओर जा रहा था। मंगलवार रात कैंटर खराब हो गया। इसके बाद चालक प्रदीप ने कैंटर को हाईवे के पास खड़ा कर दिया।  प्रदीप और बहादुर सिंह हाईवे के पास बने फुटपाथ पर सो गए। बुधवार तड़के जयपुर की ओर जा रहे एक कैंटर ने वहां खड़े कैंटर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवे पर खड़ा कैंटर फुटपाथ पर सो रहे चालक और व्यापारी के ऊपर चढ़ गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने से दूसरा कैंटर चालक हापुड़ निवासी विशाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां व्यापारी बहादुर सिंह (47) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शवपरिजनाें को सौंप दिया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर,  हादसे के बाद जयपुर हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों कैंटराें को हटवाकर जाम खुलवाया। जांच अधिकारी एएसआई जयसिंह ने बताया कि मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा घायलों का अभी उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed