फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deendayal Lado Laxmi Yojana will be launched on 25th

Rewari News: 25 को होगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ

Mon, 22 Sep 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Deendayal Lado Laxmi Yojana will be launched on 25th
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला से मोबाइल एप लॉन्च करेंगे। इसी दिन जिला स्तरीय कार्यक्रम बाल भवन सभागार में आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2100 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। पंजीकरण के लिए क्रीड टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पात्र महिलाओं को प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा, जो कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये तक हो। इसके अतिरिक्त कैंसर पीड़ित, दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित महिलाएं, जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही हैं, वे भी इस योजना की पात्र होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed