{"_id":"b4ebf88c0a783a449609abec99deae2a","slug":"death-from-cold-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के कारण बस स्टैंड के पास बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के कारण बस स्टैंड के पास बुजुर्ग की मौत
रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड ने शुरूआती दौर में ही एक शख्स की जान ले ली। सामान्य बस अड्डे के पास करीब साठ वर्षीय अधेड़ की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि से लग रहा है कि वृद्ध की मौत ठंड लगने से हुई है।
विज्ञापन
बस अड्डे के पास पिछले काफी महीनों से साधू वेश में रह रहे वृद्ध की रविवार को मौत हो गई। वृद्ध खुद को गुड़गांव जिले के गांव सांपका का निवासी बताता था। रविवार सुबह बस स्टैंड के पास ही उसका शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी स्थानीय बस अड्डा पुलिस चौकी को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करा मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं बताए गए क्षेत्र में वृद्ध की शिनाख्त कराने के लिए पुलिसकर्मी भी भेज दिए गए हैं। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यही सामने आया कि बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से ही हुई है।
विज्ञापन