फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC said to Naib Tehsildar, improve the system or else action will be taken

नायब तहसीलदार से बोले डीसी, व्यवस्था सुधारें वरना होगी कार्रवाई

Fri, 20 May 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
DC said to Naib Tehsildar, improve the system or else action will be taken
यहां आने के बाद डीसी अशोक कुमार गर्ग पूरे तेवर में हैं। लगातार विभागों का औचक निरीक्षण कर कमियां सुधारने की हिदायत दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रेवाड़ी तहसील की पड़ताल की तो वहां खामियां ही खामियां मिलीं। नायब तहसीलदार को धमकाते हुए कहा, तीन दिन में व्यवस्था ठीक हो जाए वरना, कड़ा एक्शन लिया जाएगा। खास बात यह कि डीसी ने अपना पर्सनल शौचालय बंद करवा दिया लेकिन तहसील अधिकारियों के पर्सनल शौचालय चालू मिले। इस पर भी डीसी ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अधिकारी आम लोगों की सुविधाओं के लिए ही कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील में अचानक डीसी को देख कर्मचारियों व अधिकारियों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान डीसी को काफी खामियां मिली। जिस पर डीसी ने न केवल कड़ी फटकार लगाई बल्कि सपाट कह दिया कि 3 दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार हो वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहना। रेवाड़ी आने के बाद डीसी ने सबसे पहले अपने ही ऑफिस के पर्सनल शौचालय में ताला लगाकर पब्लिक शौचालय को प्रयोग करने की पहल की थी। साथ ही जिले के तमाम अधिकारियों को भी इसी तरह कदम उठाने का फरमान दिया था। डीसी जब शुक्रवार को रेवाड़ी तहसील में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो अपने ही आदेश की तहसील में धज्जियां उड़ते देख उनका तेवर चढ़ गया। क्योंकि, यहां अधिकारियों के पर्सनल शौचालय चालू मिले। इतना ही नहीं तहसील में कार्य कराने के लिए आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था भी नहीं मिली।
विज्ञापन

वहां पहुंच कर उन्होंने रिकॉर्ड चेक किया तो काफी इंतकाल लंबित मिले। साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। इस पर मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को कड़े लहजे में आदेश देते हुए कहा कि 3 दिन के अंदर इन सब व्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार कर रहे निरीक्षण
यहां पर डीसी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद गर्ग लगातार सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। ताकी व्यवस्थाओं को परखा जा सके। पिछले दिनों उन्होंने नागरिक अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया था और डॉक्टर और स्टाफ के लिए बने शौचालय को आमजन शौचालय के रूप में बदलने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही डीसी जिला सचिवालय में भी इसी तरह की व्यवस्था कर चुके है।
डीसी जब स्वयं बने कंप्यूटर ऑपरेटर
डीसी ने तहसील रेवाड़ी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान वेब हैलरिस पोर्टल पर जमाबंदी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वयं कंप्यूटर ऑपरेटर की सीट पर बैठकर बारीकी से संपूर्ण जमाबंदी, इंतकाल व अन्य प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने इस दौरान जमाबंदी प्रक्रिया को सिस्टमेटिक बनाने और रिकॉर्ड प्रॉपर तरीके से मेंटेन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्चा रजिस्टर की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी तहसील कार्यालय में कार्य कराने के लिए आने वाले नागरिकों को सरकार की ओर से निर्धारित समय-सीमा में बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक त्वरित समय में सेवाएं पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने टोकन काउंटर सहित अन्य काउंटर पर जाकर कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।

टोंटी चलाकर जांचा वाटर कूलर में पानी
डीसी ने निरीक्षण के दौरान वाटर कूलर व पेयजल की टोंटी का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं टोंटी चलाकर वाटर कूलर में पानी होने की जांच की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को वाटर कूलर की साफ सफाई करवाने, आरओ सिस्टम ठीक करवाने व आमजन को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed