{"_id":"612a7a5a8ebc3e21935cfeb2","slug":"dc-reprimanded-officials-for-broken-roads-rewari-news-rtk622295094","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों के लिए डीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों के लिए डीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के 31 वार्डों में टूटी सड़कों व पटरी से उतरी डोर- टू- डोर कचरा उठाने व्यवस्था से संबंधित शिकायतें मिलीं तो डीसी ने अधिकारियों की बैठक बुला ली। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द इनकी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने नगर परिषद को शहर की सड़कों व स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, साफ-सफाई व डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने के कार्य को मुस्तैदी के साथ कराने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि शहर में जहां-जहां भी कूड़े के डंपिंग स्टेशन बनाएं गए हैं, उनसे कूड़ा तुरंत उठवाकर मुख्य डंपिंग यार्ड में पहुंचाएं, ताकि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में बेसहारा घूमने वाले पशुओं से दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है। ये बेसहारा पशु शहर के डंपिंग स्टेशनों के पास कूड़े को फैला देते हैं, जिससे शहर गंदा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि डोर-टू- डोर कचरा संग्रहण के काम को सुचारु रूप से किया जाए।
बारिश के कारण शहर की सड़कों की हालत हो चुकी खराब
डीसी ने कहा कि शहर में बारिश के कारण जिन सड़कों की हालत खराब है, उनकी तुरंत मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि शहर में लगी स्ट्रीट लाइट की निगरानी अच्छे से की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। जो भी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, उनको तुरंत ठीक किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि शहर व बाजार की सफाई व्यवस्था अच्छे ढंग से की जाए। उसके लिए समय-समय पर सफाई कर्मचारियों के कार्यों पर निगरानी की जाए, ताकि सभी सफाई कर्मचारी अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से कर सकें। उपायुक्त ने शहरवासियों से भी अपील कि है कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह, कार्यकारी अभियंता हेमंत यादव, सचिव प्रवीन कुमार, सीएसआई संदीप सिंह, जेई रोहित, हितेष व लेखाकार जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।