{"_id":"5d7940b08ebc3e93a230c010","slug":"cyber-crime-rewari-news-rtk517383635","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा सेक्टर छह थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से नकदी निकालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी को काबू नहीं किया गया है।
पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह धारूहेड़ा के सुभाष कालोनी में किराए के मकान में रहता है तथा एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। कुछ दिन पूर्व दोपहर बाद साढे़ तीन बजे वह स्टेट बैैंक की शाखा के समीप बने एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए गया। काफी प्रयास के बाद भी रुपये नहीं निकले तो समीप ही खड़े एक युवक ने उसकी मदद करने के बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद युवक वहां से चला गया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि तीन बजकर 45 मिनट के करीब उसके मोबाइल पर बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज आने के बाद उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो उसका कार्ड बदला हुआ पाया गया। उसके बाद पुलिस को भी शिकायत दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि कस्बा में एटीएम बदलकर या फिर पासवर्ड मालूम कर बैंक खातों से नकदी निकाले जाने की घटनाएं आम हो गई है। हालांकि पुलिस बदमाशों को काबू करने का प्रयास कर रही है, लेकिन एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने वाले गिरोह को काबू नहीं ंकर पा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
जागरूकता जरूरी
रेवाड़ी। एटीएम कार्ड बदलकर या फिर एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड पूछकर ठग आए दिन भोले-भाले लोगों के खातों से रकम उड़ाते रहते हैं। लेकिन इसके लिए बैंक द्वारा समय-समय पर लोगों के मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जाते हैं कि बैंक किसी भी प्रकार की खाता से संबंधित जानकारी फोन पर नहीं मांगता। जो जागरूक लोग हैं उन्हें तो यह बात पता है लेकिन इसके बाद आज भी लोगों में जागरूकता की कमी है। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का अच्छा माध्यम है।
ऐसे करें बचाव
- एटीएम बूथ के अंदर किसी अनजान व्यक्ति से रुपये निकालने की मदद न लें
- समय-समय पर एटीएम कार्ड का पासवर्ड बदलते रहें।
- फोन कॉल्स पर बैंक खाते से संबंधित किसी भी प्रकार की किसी को जानकारी न दें
- मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को भी किसी दूसरे से शेयर न करें।
-नेट बैंकिंग का प्रयोग बेहद सजगता से करें।