{"_id":"58b3280e4f1c1beb7d8309af","slug":"youth-shoot-rewari-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को मारी गोली, पीजीआई भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को मारी गोली, पीजीआई भर्ती
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पॉश सेक्टर-3 मार्केट में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने शनिवार देर रात एक युवक को गोली मार दी। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद घायल युवक फिलहाल रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी संदीप उर्फ काली शनिवार रात किसी काम से सेक्टर-3 मार्केट गया था। वह मार्केट में ही एक दुकान के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर गोली चला दी। गोली संदीप की बाजू में लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर देखते चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपराधिक किस्म का है घायल युवक
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना आपसी रंजिश से जुड़ी हुई है। गोली चलाने वाले युवकों की पहचान हो चुकी है। संदीप उर्फ काली भी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। दूसरे गुट के साथ उसकी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते ही उन्होंने शनिवार रात वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
--------------
बयान के बाद होगी स्थिति साफ: एसएचओ
फिलहाल घायल युवक के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। काली भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसके चलते ही दूसरे गुट ने उस पर गोली चलाई है। - ओमप्रकाश, एसएचओ, थाना मॉडल टाउन