फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth murder and throw his body canel side

युवक की हत्या कर शव जेएलएन के नहर किनारे फेंका

Thu, 14 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 14 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव निवासी एक युवक का शव पुलिस को जेएलएन नहर के किनारे मिला है। यह युवक मंगलवार देर शाम गुड़गांव से लापता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को जिले के गांव गढ़ी में फेंका गया है। फिलहाल कसौला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह गांव गढ़ी के लोगों ने कसौला थाना पुलिस को सूचना दी कि जवाहर लाल नेहरू नहर के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त गुड़गांव जिले के गांव बोहड़ा कलां निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां परिजनों ने भी बुधवार से लापता होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के साथ एसएफएल टीम भी पहुंची मौके पर
मामले की जानकारी पर एसपी बलवान सिंह राणा भी मौके पर पहुंचे और मृतक के शरीर का अपने सामने ही निरीक्षण करवाया। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके और शव से संभावित साक्ष्य जांच के लिए जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में भले ही हत्या की धारा में मुकदमा न दर्ज किया हो, लेकिन एसपी और एफएसएल टीम की मौजूदगी ने यह पुख्ता कर दिया है कि पुलिस भी मामले में हत्या ही मानकर चल रही है।

आखिर क्यों और कैसे की गई युवक की हत्या
पुलिस को मौके पर तलाशी के दौरान मृतक की जेब से बाइक की चाभी के अलावा छह हजार रुपये भी मिले। ऐसे में साफ है कि किसी ने लूट के इरादे से ओमप्रकाश की जान नहीं ली। वहीं मृतक के शरीर पर शुरुआती तौर पर देखने पर खुली चोट के निशान नहीं हैं। लेकिन मौके पर जिस तरह शव पड़ा था उससे साफ था कि हत्या कर शव फेंका गया है।  

दुकान के बाहर ही खड़ी थी बाइक
ओमप्रकाश की अपने गांव बोहड़ा कलां में ही बैट्री की दुकान थी। यहां से वह किसी का फोन आने के बाद वह मिलने के लिए निकल गया था। मृतक की बाइक दुकान के बाहर ही खड़ी थी। इससे माना जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने ओमप्रकाश को फोन कर अपने साथ ले जाने के लिए बुलाया वह पहले से ही किसी वाहन से था।

--------
सामने आ रहा लेन-देन का विवाद, पूछताछ जारी
पुलिस की शुरूआती पूछताछ में परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर रुपयों के लेन-देन की बात कही है। इस आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी शुरू की है। पुलिस अब मामले में मौत का कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं मामले में संदिग्धों से पूछताछ भी कड़ी खोलने का काम कर सकती है।
------

मामले में हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि शव को बाहर से लाकर यहां फेंका गया है।
-बलवान सिंह राणा, एसपी, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed