फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth firing on a person to Enter home

घर में घुसकर युवक को गोली मारी

Sun, 03 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 03 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने माता चौक के निकट स्थित एक घर का दरवाजा खुलवाकर युवक को गोली मार दी। इस मामले में अभी तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस के अनुसार यह मामला एक युवती के अपहरण से जुड़ा है। पीड़ित के बेटे पर युवती को अगवा करने का आरोप है।
विज्ञापन


पीड़ित ने शुक्रवार शाम को ही पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

 अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शहर में एक के बाद एक हो रही फायरिंग की वारदातों से शहरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले भाड़ावास चौकी के समीप भी एक ही रात में तीन जगह गोलियां चलने से शहर में सनसनी फैल गई थी। वहीं थाना शहर पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
-------------------
यह है मामला...
बलभद्रसराय की रहने वाली एक युवती संदिग्ध हालात में तीन दिन पहले लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने भाड़ावास गेट चौकी पुलिस को शिकायत देकर युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था।

पुलिस इस आरोप में जॉनी के भाई मुरली व उसके पिता टेकचंद से पूछताछ कर चुकी है। टेकचंद का कहना है कि वह जॉनी से वह चार साल पूर्व ही नाता तोड़ चुका है और उनका उससे कोई संबंध नहीं है। वहीं शुक्रवार देर रात युवती का भाई मनू अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जॉनी के घर पहुंचा और घर का दरवाजा खटखटाया।

जैसे ही आरोपी युवक के भाई मुरली ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी, लेकिन किसी तरह मुरली घर के अंदर घुस गया और उसके चेहरे व पेट पर गोलियों के छर्रे लगे। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और घायल मुरली को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

घायल मुरली ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पहले ही बता दिया था कि अपहरण हुई युवती का भाई आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और वह उनके परिवार को निशाना बना सकता है, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उल्टा उन्हें ही धमकाते हुए भेज दिया। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

-----------------
वर्जन-
मुरली पर गोली चलाकर हमला करने का मामला युवती के अपहरण से जुड़ा हुआ है। पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ने के साथ अपहरण करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-हितेंद्र कुमार, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed