फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   woman, rape, crime,police, rewari

महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 22 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
woman, rape, crime,police, rewari
gangrape
खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को महिला थाना पुलिस ने सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के साथी पर भी महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा था कि गांव बासदूदा निवासी सुदेश और सीमावर्ती जिला अलवर के गांव हुडिया कलां निवासी कृष्ण तीन-चार माह से उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कर रहे थे।
विज्ञापन


उसने अपनी सास और पति को भी दोनों की हरकतों के बारे में बताया था। बीते 25 नवंबर को भी दोनों ने उसके साथ गलत हरकतें की। जब उसका पति और सास शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उनको गालियां देकर भगा दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि 27 नवंबर की तड़के सुदेश ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुछ दूर एक छप्पर में ले गया। सुदेश ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर उसकी सास वहां पहुंच गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सुदेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed