फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youths died in separate road accidents in Rewari

रेवाड़ी में तेज रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम छाया

Thu, 27 Apr 2023 02:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 27 Apr 2023 02:46 PM IST
सार

रेवाड़ी के महेंद्रगढ़ रोड पर नारनौल फाटक के पास शहर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने लक्ष्मण को सीधी टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से लक्ष्मण उछल कर दूर जा गिरा और मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Two youths died in separate road accidents in Rewari
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। इसी क्रम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा बस स्टैंड के सामने एक तेज रफ्तार टेंपो चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टेंपो के नीचे कुचलने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क किनारे खड़े एक युवक को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव नोहर के रहने वाले विजय ने कहा है कि वह बुधवार को अपनी बुआ के बेटे जिला चूरू के गांव भानीपुरा निवासी लक्ष्मण राम के साथ महेंद्रगढ़ रोड पर नारनौल फाटक के निकट खड़े हुए थे। इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने लक्ष्मण को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
कार की टक्कर लगने से लक्ष्मण उछल कर दूर जा गिरे और फाटक खुला होने के कारण चालक कार लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और विजय की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर
इधर, दूसरी ओर गांव खलियावास निवासी दीपक मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने हाईवे पर धारूहेड़ा की तरफ जा रहे थे। बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार टेंपो चालक ने दीपक को सीधी टक्कर मार दी। टेंपो की टक्कर लगने से दीपक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे। टेंपो दीपक को कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना के बाद चालक अपने टेंपो सहित मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल दीपक की रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed