फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trola-bike collision killed one

ट्राला-बाइक की टक्कर में एक की मौत

Tue, 03 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बुढ़पुर के पास ट्रॉला और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।  ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर निवासी कपिल व उसका बहनोई सोमी रविवार देर शाम बाइक पर बूढ़पुर से रेवाड़ी लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्राला ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सोमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भिजवाया जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को भी सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed