फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   third robber arrested to robbed jwellar

ज्वैलर्स से लूटपाट का आरोपी तीसरा बदमाश गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 15 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
नंदरामपुर बास रोड स्थित खलियावास मोहल्ले से हथियार के बल पर ज्वैलर्स से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को बुलंदशहर से सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेेश किया, जहां से उसे 19 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार तीन बदमाश संतोष कालोनी निवासी सुभाष चंद सोनी से हथियार के बल पर करीब 8 लाख के जेवरात व मोबाइल लूट ले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार रात को इस गिरोह के दो बदमाशों को दबोच कर पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। वहीं इस गिरोह से जुड़े तीसरे आरोपी बुलंदशहर निवासी प्रदीप को सोमवार को दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगना है हिस्ट्रीशीटर
इस गिरोह का सरगना हरेंद्र उर्फ फौजी यूपी के शिकोरपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के अनुसार लूटपाट के सारी योजना हरेंद्र ही तैयार करता है तथा उसके बताए निर्देशानुसार ही लूट-पाट की जाती है। आरोपी दिन में गुड़गांव में ड्राइवरी करते हैं और  रात को एक ग्रुप में होकर लूटपाट करते हैं।
--------
आरोपी को लिया गया है रिमांड पर
सोमवार को बदमाश प्रदीप को अदालत में पेेश कर 19 सिंतबर तक रिमांड पर लिया गया है। गिरोह के सरगना की तलाश जारी है।
--सतेंद्र सिंह, सीआईए, प्रभारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed