फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Theft in house of farmer in Rewari

रेवाड़ी में किसान के घर चोरी: बेची हुई फसल के रखे थे एक लाख 60 हजार, श्रमिक पर लगाया आरोप

Mon, 10 Apr 2023 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Apr 2023 11:45 AM IST
सार

झज्जर के गांव आलियावास निवासी विजय सिंह अपने खेत में बने नया मकान बना रहा हैं। मकान का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसी निर्माणाधीन मकान पर पिछले कुछ दिनों से ठेकेदार आरिफ और उसके से साथ 14 अन्य मजदूर खेत में फसल कटाई के लिए आए हुए हैं।

विज्ञापन
Theft in house of farmer in Rewari
demo pic

विस्तार

रेवाड़ी के गांव आलियावास निवासी एक किसान के घर से एक लाख 60 हजार रुपये चोरी हो गए। किसानों को चोरी का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान ने उसके पास रहने वाले एक मजदूर पर नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। खोल थाना पुलिस शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार,  गांव आलियावास निवासी विजय सिंह अपने खेत में बने नया मकान बना रहा हैं। मकान का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसी निर्माणाधीन मकान पर पिछले कुछ दिनों से ठेकेदार आरिफ और उसके से साथ 14 अन्य मजदूर खेत में फसल कटाई के लिए आए हुए हैं। दिन में फसल कटाई के बाद रात को सभी श्रमिक इसी निर्माणाधीन मकान में सोते हैं।
विज्ञापन


एक लाख 60 हजार रुपये से भरा पर्स गायब था
विजय सिंह ने कुछ दिन पहले ही फसल बेची थी। फसल बेचने के बाद आए दो लाख रुपये उन्होंने निर्माणाधीन मकान में रखे थे। इनमें से विजय ने 40 हजार रुपये ठेकेदार आरिफ के भाई सादिक को दिए थे। बाकी एक लाख 60 हजार रुपये उन्होंने अपनी पत्नी गीता के पर्स में डालकर वहीं रखी संदूक के अंदर रखे थे। पैसे की जरूरत पड़ने पर उनकी पत्नी ने संदूक खोली तो उसमें एक लाख 60 हजार रुपये से भरा पर्स गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया
पत्नी गीता ने इसकी सूचना पति विजय सिंह को दी। विजय सिंह ने पूरे घर की जांच की, लेकिन पर्स व नकदी नहीं मिली। विजय सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही राजू नाम का श्रमिक खेत से उसके कुएं पर पहुंचा था। राजू ने बताया था कि उसके जीजा का देहांत हो गया है, जिसकी वजह से वह घर जा रहा है। विजय सिंह ने घर गए श्रमिक राजू पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। खोल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed