{"_id":"b6e5153cdd4e7bd6b08b998a839d1b6e","slug":"theft-from-ex-army-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में पंचर लगवा रहे थे, शातिर ने पार किया बैग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में पंचर लगवा रहे थे, शातिर ने पार किया बैग
रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर से लौट रहे एक आर्मी से रिटायर्ड डॉक्टर जब अपनी कार में पंचर ठीक करवा रहे थे तब किसी शातिर ने कार में रखा बैग पार कर दिया। बैग में नकदी, आभूषण और जरूरी कागजात थे। घटना दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव कापड़ीवास के पास हुई। रिटायर्ड फौजी की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुड़गांव एमजी रोड निवासी अशोक कुमार आर्मी में चिकित्सक थे। कुछ समय पहले ही वह आर्मी से रिटायर हुए थे। शुक्रवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ अपनी लग्जरी लैंड क्रूजर कार से जयपुर से गुड़गांव लौट रहे थे। अभी वह हाइवे पर गांव कापड़ीवास के पास ही पहुंचे थे कि उनकी कार पंचर हो गई। इसके बाद वह गांव के बस स्टैंड पर पंचर ठीक करवा रहे थे तभी उनके साथ यह वारदात हुई।
विज्ञापन
रास्ते में आई बैग की याद
पंचर बनवाने के बाद सभी दोबारा कार में बैठकर गुड़गांव के लिए रवाना हुए। रास्ते में याद आने पर कार में देखा बैग नहीं था। अशोक कुमार के अनुसार बैग में करीब साढ़े 18 हजार रुपये, सोने के कुछ आभूषण और जरूरी कागजात थे। उन्होंने वापस लौटकर धारूहेड़ा थाने में घटना की जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन