फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   supportor of sarpanch candidate fight, one injured

सरपंच पद के प्रत्याशियों के समर्थन भिड़े, एक घायल

Sat, 23 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 23 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
supportor of sarpanch candidate fight, one injured
गांव डहीना में सरपंच पद पर खड़े उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार रात हुए बवाल के बाद केस दर्ज होने पर एक पक्ष ने डहीना पुलिस चौकी के सामने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केस रद नहीं हुआ तो शनिवार को आंदोलन किया जाएगा। बृहस्पतिवार रात हुई मारपीट में घायल पूर्व सरपंच घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने पर वह डहीना चौकी जा पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव डहीना जाटूसाना ब्लॉक में आता है। यहां तीसरे चरण में 24 जनवरी को चुनाव होने हैं। डहीना में सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने है। एक तरफ है जयपाल यादव के भाई मनपाल की पत्नी व दूसरी तरफ महेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना की पुत्रवधु आमने-सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष चुनाव जीतने के लिए जीतोड़ प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इस झगड़े में गांव डहीना के पूर्व सरपंच बिरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू को चोट आई हैं। बिरेंद्र का इलाज रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है और उसने दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामला रद नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

मामला दर्ज करने की सूचना जैसे ही जयपाल यादव को लगी तो भारी संख्या में कार्यकर्ता में एकत्रित हो गए और प्रदर्शन करते हुए पुलिस चौकी पहुंचे और नारेबाजी की। जयपाल यादव ने कहा कि हम शांतिप्रिय चुनाव चाहते है। लेकिन विपक्ष के लोग झूठे मुकदमे उनके कार्यकर्ताओं पर दर्ज करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिना जांच-पड़ताल किए पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि अगर दर्ज मुकदमा रद नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। ग्रामीण डहीना चौकी में उपस्थित खोल थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी से मिले और सही जांच करने के आह्वान किया। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच में सच्चाई सामने आएगी, उस हिसाब से वे कार्रवाई करेंगे।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना
पूर्व सरपंच बिरेंद्र सिंह के पक्ष लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हैं। इनका कहना है कि हमला कर घायल किया है। इसलिए हमलावरों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस चौकी डहीना के समक्ष धरना दिया जाएगा।


वर्जन...
डहीना चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच बिरेंद्र सिंह दी शिकायत में कहा है कि वह रात को पैदल अपने घर की ओ जा रहा था। इस दौरान कुछ युवक बाइक पर आए और रास्ता रोक कर मारपिटाई शुरू कर दी। बिरेंद्र सिंह को चोटें भी आई हैं। उसने कपिल, कुनाल, प्रवीण व तीन अन्य के खिलाफ मारपिटाई करने का आरोप लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed