फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   student died in road accident

तेज रफ्तार कार ने ली छात्र की जान

Sun, 24 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 24 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
student died in road accident
किशोर की हादस में मौत पर रोष जताते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव हांसाका के पास एक स्विफ्ट कार ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार 11वीं कक्षा के छात्र को चपेट में ले लिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा भी किया। प्रदर्शन की सूचना पर शहर और सदर थाना के एसएचओ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने गांव फिदेड़ी के कार चालक विनय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव फिदेड़ी निवासी 16 वर्षीय प्रवीन गांव माजरा श्योराज के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से रवाना हुआ था। रास्ते में हांसाका के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने छात्र को उसी कार में डालकर रेवाड़ी के अस्पताल की तरफ रवाना हुए। इस दौरान दिल्ली रोड पर केएलपी कॉलेज के पास एंबुलेंस मिलने पर उन्होंने प्रवीन को अस्पताल भिजवा दिया। इसी बीच कार चालक विनय कार लेकर फरार हो गया। जबकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रवीन को मृत घोषित कर दिया। सूचना
विज्ञापन


मिलने पर अन्य ग्रामीण और उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि चालक को गिरफ्तार न किए जाने तक शव नहीं उठाएंगे। सूचना मिलने के बाद यहां शहर से भी पुलिस बल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने चालक विनय को गांव फिदेड़ी से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर एसएचओ जयसिंह ने का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी चालक विनय को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण थोड़े गुस्सा जरूर हुए थे, लेकिन उन्हें समझा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed