फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   stolan 1.75 lakh electricity after that fine fill from panchyat account

पहले पौने दो लाख की बिजली चोरी, फिर पंचायत के खाते से भरा आधा जुर्माना

Mon, 30 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 30 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 कस्बे के गांव बव्वा में पूर्व पंचायत के सरपंच ने गांव में 62 स्ट्रीट लाइट लगवाईं और बिजली विभाग से कनेक्शन न लेकर डायरेक्ट सप्लाई कर करीब पौने दो लाख की बिजली चोरी की। गांव के लोगों की शिकायत पर पहुंची विजिलेंस टीम की जांच में दोषी पाए जाने पर विभाग ने जुर्माना ठोंका तो तत्कालीन सरपंच ने सांठगांठ कर आधा जुर्माना भरा, वह भी पंचायत के ही खाते से।
विज्ञापन


गांव के एक युवक ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मिलने के बाद पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई और जमा की गई रकम निजी तौर पर जमा कराने की मांग की है।

वीडियोग्राफी कराकर ठोंका था 1.81 लाख का जुर्माना
गांव बव्वा निवासी शुभराम ने बताया कि उनके गांव कि पूर्व पंचायत ने गांव में 62 स्ट्रीट लाइट लगवाई थीं। उनका बिजली विभाग से कनेक्शन न करवा गांव में आ रही बिजली से डायरेक्ट कनेक्शन करवा दिया था। मामले की शिकायत गांव के ही कुछ लोगों ने की तो बिजली महकमा हरकत में आया। विजिलेंस टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी की और तत्कालीन सरपंच कुसुम देवी (जांच के समय वर्तमान) को दोषी पाया और 1.81 लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। आरोप है कि कुसुम देवी ने जेई से मिलकर जुर्माना 94 हजार रुपये करवा लिया और रकम को पंचायत खाते से बिजली महकमे में जमा करवा दिया।
विज्ञापन


जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता शुभराम ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर मांग की है कि उनके गांव में अवैध रूप से गलियों में स्ट्रीट लाइट लगा कर बिजली चोरी करने के मामले में पंचायत के खाते से ली गई रकम वापस ली जाए। साथ ही पूर्व पंचायत पर लगाया गया जुर्माना उसके खुद के खाते से भरवाने के साथ उस पर कानूनी कार्रवाई और बिजली निगम के जेई पर भी सरकारी खजाने में आने वाली रकम कम करवाने के एवज में विभागीय कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जो जुर्माना विजिलेंस की टीम ने किया था उसे वह भर चुकी है इसमें उनका कोई कसूर भी नही था। गांव कि गलियों में लाइट लगवाई थीं इसलिए गांव कि पंचायत फंड से जुर्माना भर दिया था।
कुसुम देवी, पूर्व सरपंच, गांव बव्वा
----------
मामला यहां तैनाती से पहले का है। जुर्माना चंडीगढ़ विजिलेंस ने भरा था। हालांकि जुर्माना किस कानून के तहत आधा ही वसूला गया, इस बारे में पता नहीं है।
-संदीप कुंडू, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed