{"_id":"570e971e4f1c1bc3634a6ade","slug":"sdm-found-lack-in-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बसों में मिली खामियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बसों में मिली खामियां
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों के वाहनों की जांच की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी के तहत एसडीएम निर्मल नागर ने बुधवार को कई प्राइवेट स्कूलों के वाहनों की जांच की। इसके बाद उन्होंने दोषी पाए गए स्कूलों को नोटिस दिया और हफ्ते भर में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के आदेश दिये। एसडीएम नागर ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के निर्देशानुसार निजी स्कूलों के वाहनों में फस्टऐड बाक्स, सीसीटीवी, जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर, हाइड्रोलिक डोर समेत सभी कागज होना जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के वाहनों में अभी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं,जिनके चलते एसडीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। एसडीएम निर्मल नागर और शिक्षा विभाग के बीईईओ जवान सिंह ने लघु सचिवालय के साथ लगते खेल परिसर में आरसीएम स्कूल, एसकेजी, हैप्पी स्कूल, विवेकानंद सहित कई स्कूलों के वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान कई बसों में न तो सीसीटीवी मिले और ना ही फर्स्ट एड बाक्स पाए गए। एसडीएम नागर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए दो स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन के अंदर सभी सुविधाएं शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
...ताकि खुद को सुरक्षित महसूस करें बच्चे
एसडीएम ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार स्कूली बच्चे घर से स्कूल तक वाहनों में अपने आपको सुरक्षित महसूस करें इसके लिए बसों में सभी बताई गई चीजें जरूरी हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस संदर्भ में वाहनों में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट पाए। उन्होंने बताया कि जिन स्कूल वाहनों के कागजात पूरे नहीं पाए गए, ऐसे वाहनों का चालान करते हुए सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
18 अप्रैल को भी कई स्कूली वाहनों की चेकिंग
दूसरी ओर उपाधीक्षक सुरेश सिंह यादव ने बताया कि 18 अप्रैल को खेल स्टेडियम में कृष्णा पब्लिक स्कूल,न्यू ऐरा गुर्जरवास और डीएवी स्कूल कोसली के वाहनों की चेकिंग की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों के साथ क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे ओवरलोड वाहन व तेज गति से वाहनों को दौड़ाने वाले चालकों की सूूचना उनके कार्यालय में दें। ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रबंधक को निर्देश दिए कि वे प्रेशर हार्न व तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए राहगीरों को राहत पहुंचाने का काम करें।