फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rupee and other material robbed from supervisor

फर्जी पीडब्ल्यूडी अधिकारी बन सुपरवाइजर को लूटा

Sat, 12 Sep 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
 जिले में बदमाशों की हलचल बढ़ती जा रही है। रामपुरा थाने के पास ही एटीएम मशीन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने से कुछ घंटे पूर्व ही गाड़ी सवार बदमाशों ने मशीन से केबल जांचने का काम कर रहे एक कंपनी के सुपरवाइजर को प्रमिशन के बिना काम करने का बहाना बनाते हुए गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने खुद को पीडब्ल्यूडी का अधिकारी बताया। उन्होंने केबल जांचने की मशीन को भी गाड़ी में रख लिया। इधर-उधर घुमाने के बाद बदमाशों ने उसकी जेब से तीन हजार की नकदी ले ली और उसे जैनाबाद के नजदीक गाड़ी से उतार कर मशीन लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना रामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के ब्रजपुरी निवासी उदयभान ने बताया कि वह केएमवी कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। यह कंपनी रेवाड़ी में रिलायंस के केबल बिछाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नारनौल रोड पर ठीक रामपुरा थाने के नजदीक राव गोपाल देव चौक वह अन्य कर्मचारियों के साथ एचडीडी मशीन (केबल में फाल्ट जांच का काम) से काम कर रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे एक गाड़ी में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने अपने आप को पीडब्ल्डी के अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम लोगों ने विभाग से काम करने की अनुमति नहीं ली है।

बदमाशों ने सुपरवाइजर को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में चलने के लिए अपनी गाड़ी में बैठा लिया। साथ ही केबल में फाल्ट जांच का काम करने वाली मशीन को भी यह कहते हुए अपनी गाड़ी में रख लिया कि इससे बाद उसके कर्मचारी काम करेंगे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद बदमाश उसे गाड़ी में इधर-उधर घुमाते रहे।

काफी देर घुमाने के बाद बदमाशों ने सुपरवाइजर से 3 हजार रुपये की नगदी छीनने के बाद उसे डहीना-जैनाबाद के पास गाड़ी से सड़क पर उतार दिया और मशीन गाड़ी में लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने किसी तरह थाने पहुंच कर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। इस तरह से मशीन लूट लिए जाने की घटना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया कि बदमाशों ने किस शातिराना अंदाज में थाने के नजदीक से मशीन को लूट लिया और सुपरवाइजर को भी उठा लिया।

----------
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। लेकिन पुलिस एक क्लू के आधार पर अपनी जांच में आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
-एसआई राम सिंह, जांचकर्ता, थाना रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed