फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   robbers stolan eight lakh rupee's jwellary in 30 second

30 सेकेंड में ले उड़े 8 लाख के जेवर

Fri, 28 Aug 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांव खलियावास में तीन बदमाशों ने मात्र 30 सेकेंड से एक मिनट के बीच फिल्मी स्टाइल में एक ज्वेलर पर पिस्टल तान कर आठ लाख रुपये के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


 बदमाश ज्वेलर का मोबाइल और गल्ले में रखी करीब 4 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

वारदात बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे की है। खलियावास में रतन ज्वेलर्स के शटर पर लगे बोर्ड से ज्वेलर सुभाष का नंबर देख उसे एक ग्राहक ने फोन किया।

जब वह दुकान पर पहुंचा और दुकान खोली तो वहां खड़े तीन हेलमेट पहने युवकों में से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। दूसरे युवकों ने बैग आगे कर करीब 8 लाख रुपये के आभूषण और गल्ले में रखी 4 हजार की नकदी उसमें डाल ली।

जाते-जाते बदमाश सुभाष का मोबाइल फोन भी ले गए। बदमाशों के जाने पर ज्वेलर ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। इस फिल्मी ड्रामे को लेकर सुभाष ने कहा कि फोन सुनकर उसने समझा कि कोई ग्राहक होगा। नहीं पता था कि वह बदमाश निकलेंगे।
विज्ञापन


नाकाबंदी बेअसर, नहीं मिले बदमाश

ज्वेलर सुभाष ने बताया कि उसने वारदात की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी। पुलिस ने आनन-फानन में लिंक सड़कों के आसपास नाकाबंदी भी करवाई। इसके बावजूद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। दुकानदार के मुताबिक बदमाशों को वारदात अंजाम देने में महज 30 सेकेंड से एक मिनट ही लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी न होने से पहचान मुश्किल
रतन ज्वैलर्स के अंदर या बाहर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इस कारण वारदात के बाद नाकाबंदी से धरपकड़ करने में असफल रही पुलिस के लिए बदमाशों की पहचान करना और भी मुश्किल हो गया है।

फिलहाल बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस अब ज्वेलर से ही बात कर अनुमान लगा रही है। हालांकि ज्वेलर के मुताबिक दो बदमाश कभी रुमाल और कभी अपने हाथ से मुंह को छुपाए ही रहे। एक बदमाश पूरे समय हेल्मेट ही पहने रहा था।

कॉल डिटेल के आधार पर तलाश
पुलिस के लिए फिलहाल बदमाशों का पता लगाने का एक ही मजबूत स्रोत है, बदमाशों की कॉल डिटेल। जिस नंबर से व्यापारी को फोन किया गया था, उस नंबर से घटना से पहले और बाद में किन-किन लोगों से संपर्क किया गया। यह जानकारी पुलिस को बदमाशों के काफी करीब ले जा सकती है। लोकेशन भी बदमाशों का पता लगाने में अहम सुराग हो सकती है। 


वारदात के बाद किसी भी तरह का सुराग हासिल करने के लिए घटनास्थल की अच्छी तरह जांच की गई है। इसके अलावा मोबाइल लोकेशन पर भी काम चल रहा है। जल्द ही बदमाश गिरफ्तार किए जाएंगे। - रतनलाल, एसएचओ, थाना धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed