{"_id":"2a010284a8ac8e70171d95ef3c86e975","slug":"robber-jump-from-flyover-to-see-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख दो बदमाश फ्लाईओवर से कूदे, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देख दो बदमाश फ्लाईओवर से कूदे, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे नंबर आठ पर धारूहेड़ा बस स्टैंड के सामने शुक्रवार रात एक ट्रक को हथियार के बल पर लूटने की कोशिश कर रहे बदमाशों में से दो ने पुलिस जिप्सी देखते ही फ्लाई ओवर से छलांग लगा दी।
दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रक लूटने के लिए कार में पांच बदमाश आए थे। पुलिस ने एक को दबोच लिया जबकि दो फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात लगभग एक बजे एक ट्रक दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। ट्रक जब धारूहेड़ा बस स्टैंड के सामने बने फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो बिना नंबर प्लेट की कार में आए बदमाशों ने कार को आगे लगाकर ट्रक को रुकवा लिया।
विज्ञापन
वे ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने लगे। इसी बीच गश्त कर रही पुलिस की जिप्सी को आता देख ट्रक चालक ने शोर मचाया तो हड़बड़ी में दो बदमाश फ्लाई ओवर से नीचे कूद गए।
उनके साथी एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया जबकि दो भागने में सफल रहे। फ्लाईओवर से कूदकर गंभीर रूप से घायल हुए बदमाशों में से एक को धारूहेड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दूसरे को गुड़गांव के रेफर कर दिया गया। दोनों की बाद में मौत हो गई।मृतकों की पहचान मेवात के बिसरू निवासी 25 वर्षीय ताहिर व घासेड़ा निवासी 25 वर्षीय अजहर के रूप में हुई है।
एक को दबोचा,दो फरार
पुलिस के अनुसार मौके से दबोचा गया बदमाश मुबारिक है। घासेड़ा निवासी शमीम और आरिफ फरार हो गए। पुलिस की ओर से कार्रवाई करने के दौरान ट्रक चालक भी ट्रक लेकर चंपत हो गया। ऐसे में पुलिस ने हवलदार धर्मवीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
परिजनों ने कहा ऊंट तस्करों को पकड़वाने का काम करते थे उनके लड़के
नागरिक अस्पताल में ताहिर का शव लेने आए उसके परिजन इब्राहिम ने बताया कि घासेड़ा गांव के बच्चे तस्करी के लिए ट्रकों में ऊंटों को ले जाने वालों को पकड़वाने का काम करते हैं।
ताहिर भी शुक्रवार को उनके साथ चला गया था। जिस ट्रक को धारूहेड़ा में रुकवाया गया था, उसमें ऊंट भरे होने का शक था। लूट जैसी कोई बात नहीं है। परिजनों से जब उनके भागने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लड़कों ने शराब पी हुई थी। इसलिए पुलिस जिप्सी देख वे डर गए और भागने लगे।