फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road accident in Haridwar, Three youths of Rewari died, one in critical condition

हरिद्वार में सड़क दुर्घटना: रेवाड़ी के तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 22 May 2023 01:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 22 May 2023 01:53 PM IST
सार

रेवाड़ी के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी हेमंत यादव, रोहित कुमार, दीपक कुमार व विनय कुमार रविवार को कार से हरिद्वार जाने के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है हरिद्वार से पहले बहादराबाद बाईपास मार्ग पर रघुनाथ माल के पीछे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Road accident in Haridwar, Three youths of Rewari died, one in critical condition
हादसे में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी से हरिद्वार घूमने के लिए युवकों की कार बहादराबाद बाईपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को वहीं एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। रात को परिजनों को दुर्घटना के बारे में पता लगा। सूचना के बाद से मोहल्ला में मातम का माहौल है। मृतक व घायल युवक के परिजन भी हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक युवकों के शव यहां पहुंचने की संभावना है। तीनों युवक अविवाहित थे।

विज्ञापन


कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी हेमंत यादव, रोहित कुमार, दीपक कुमार व विनय कुमार रविवार को कार से हरिद्वार जाने के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है हरिद्वार से पहले बहादराबाद बाईपास मार्ग पर रघुनाथ माल के पीछे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने पुलिस टीम और राहगीरों की मदद से चारों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन


परिजन हरिद्वार के लिए रवाना
इस दुर्घटना में कुतुबपुर निवासी हेमंत यादव, रोहित कुमार व दीपक कुमार की मौत हुई है, जबकि कार चालक विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चालक को उपचार के लिए वहीं के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद मृतक युवकों के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed