फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Two groups clashed in the panchayat election rivalry in village Kharkhada

Rewari: गांव खरखड़ा में पंचायत चुनाव की रंजिश में दो गुट भिड़े, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 21 Nov 2022 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 10:52 PM IST
सार

आरोप है कि जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने हारे हुए प्रत्याशी के परिवार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी तो दूसरे पक्ष ने जवाब में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। 

विज्ञापन
Rewari: Two groups clashed in the panchayat election rivalry in village Kharkhada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खरखड़ा में चुनावी रंजिश के कारण जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने हारे हुए प्रत्याशी के परिवार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी तो दूसरे पक्ष ने जवाब में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव खरखड़ा निवासी सोनू की पत्नी ने 12 नवंबर को हुए चुनाव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उसकी हार हो गई थी। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से अनिल के परिवार की महिला ने चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की थी। सोनू के भाई अशोक ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 19 नवंबर की रात से अनिल द्वारा उनके फोन पर बार-बार कॉल कर धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन


20 नवंबर को उनके छोटे भाई परमानंद के फोन पर भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। कई बार उसे कॉल की गई, लेकिन वे नजर अंदाज करते रहे। आरोप है कि जीत की खुशी में दूसरे पक्ष के समर्थकों की तरफ से रविवार को गांव में पार्टी की की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को गांव के ही हनुमान मंदिर के पास अनिल व प्रदीप ने अपनी गाड़ी से हमे कुचलने का प्रयास किया, जिससे वे बाल-बाल बच गए। साथ ही दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धमकी का केस दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से प्रदीप कुमार की पत्नी पूजा यादव ने धारूहेड़ा थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि रविवार को वह घर पर थी। इस दौरान गांव खरखड़ा निवासी रमेश, मिंटू उर्फ अशोक, सोनू व बालू, चंदी के अलावा 15-20 लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और गाली गलौज की।


पूजा का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों कहा कि तेरा पति कहां है, उसे हम सबक सिखाते है। इसके बाद वो सभी चले गए तथा उसे पता चला कि उन्होंने उसके पति प्रदीप व अनिल के साथ मारपीट की व गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तथा जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed